अल-साल्‍वाडोर का IMF को इनकार : Bitcoin का इस्‍तेमाल छोड़ने की सलाह नहीं मानी

अल-साल्‍वाडोर के ट्रेजरी मंत्री एलेजांद्रो जेलया ने सख्‍त लहजे में कहा कि ‘कोई भी अंतरराष्ट्रीय संगठन हमें कुछ भी करने के लिए नहीं कह सकता है।’

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 फरवरी 2022 13:50 IST
ख़ास बातें
  • अल-साल्‍वाडोर का कहना है कि बिटकॉइन ‘संप्रभुता’ का मुद्दा है
  • सरकार का कहना है कि उसने सभी नियमों का पालन किया है
  • राष्ट्रपति नायब बुकेले ने भी सिफारिशों को खारिज कर दिया था

गौरतलब है कि पिछले साल के आखिर में वैल्‍यू लगभग दोगुनी होने के बाद अब बिटकॉइन के मूल्‍य में गिरावट आ गई है।

जब से अल-साल्‍वाडोर ने बिटकॉइन (Bitcoin) को लीगल करेंसी का दर्जा दिया है, ज्‍यादातर देश उसके इस कदम की आलोचना कर रहे हैं। अमेरिका और यूरोप के कई देश अल-साल्‍वाडोर से अपने फैसले पर विचार करने को कह चुके हैं। हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भी अल-साल्‍वाडोर से बिटकॉइन को कानूनी निविदा के रूप में छोड़ने की सिफारिश की थी। अब वहां की सरकार ने IMF की इस सिफारिश को खारिज कर दिया है। ट्रेजरी मंत्री एलेजांद्रो जेलया (Alejandro Zelaya) ने सख्‍त लहजे में कहा कि ‘कोई भी अंतरराष्ट्रीय संगठन हमें कुछ भी करने के लिए नहीं कह सकता है।' एक लोकल टीवी स्टेशन से बात करते हुए जेलया ने कहा कि बिटकॉइन ‘संप्रभुता' का मुद्दा है। जेलया ने कहा कि उनका देश संप्रभु राष्ट्र हैं और वो अपनी पब्‍लिक पॉलिसी के बारे में खुद फैसला लेते हैं। 

एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, IMF ने पिछले हफ्ते सिफारिश की थी कि अल साल्वाडोर 150 मिलियन डॉलर (लगभग 1120 करोड़ रुपये) के ट्रस्ट फंड को भंग कर दे। इसे तब बनाया गया था, जब देश में क्रिप्टोकरेंसी को लीगल टेंडर घोषित किया गया था। IMF ने अल साल्‍वाडोर से कहा था कि वह इस्‍तेमाल नहीं हो रहे फंड्स को ट्रेजरी में वापस कर दे।

IMF ने बिटकॉइन की कीमतों की अस्थिरता और क्रिप्टोकरेंसी का इस्‍तेमाल करने वाले कई लोगों के क्रिमिनल होने की संभावना पर चिंता व्‍यक्‍त की थी। गौरतलब है कि पिछले साल के आखिर में वैल्‍यू लगभग दोगुनी होने के बाद अब बिटकॉइन के मूल्‍य में गिरावट आ गई है। एक फरवरी की सुबह 10 बजे तक भारत में बिटकॉइन की कीमत 30.73 लाख रुपये थी।

जेलया ने कहा है कि अल सल्वाडोर ने सभी फाइनेंशियल ट्रांजैक्‍शन और मनी लॉन्ड्रिंग के नियमों का पालन किया है। यह भी कहा गया है कि ट्रस्ट फंड का मकसद बिटकॉइन को अमेरिकी डॉलर से बदलने के लिए अनुमति देना था। साथ ही लोगों को डिजिटल करेंसी के लिए प्रोत्‍साहित करना था। 
Advertisement

IMF ने यह भी सिफारिश की थी कि चिवो (Chivo) वॉलेट का इस्‍तेमाल शुरू करने और कंस्‍यूमर्स की सेफ्टी के लिए प्रोत्‍सा‍हन के रूप में 30 डॉलर (लगभग 2,230 रुपये) की पेशकश को खत्‍म कर दिया जाए। मुद्रा कोष ने सुझाव दिया था कि चिवो के इस्‍तेमाल से फायदा सिर्फ डॉलर का उपयोग करके हो सकता है। इसके बाद ही साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने IMF की सिफारिशों को खारिज कर दिया था।
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  5. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.