Netflix पर नहीं दिखेंगे क्रिप्टो फर्मों के विज्ञापन

Netflix को HBO Max और Disney+ से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसके एक अन्य बड़े कॉम्पिटिटर Paramount ने एडवर्टाइजिंग वाले सब्सक्रिप्शन प्लान की शुरुआत कर दी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 सितंबर 2022 17:14 IST
ख़ास बातें
  • Netflix विज्ञापनों के साथ सस्ते प्लान लॉन्च करने से बचती रही है
  • इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या में कमी हो रही है
  • इसने कम प्राइस वाला सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने का फैसला किया है

इस वर्ष की पहली तिमाही में इसने लगभग एक दशक में पहली बार सब्सक्राइबर्स में कमी देखी थी

लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सर्विस Netflix ने कम प्राइस वाले अपने सब्सक्रिप्शन पर क्रिप्टोकरेंसी और गैंबलिंग के विज्ञापनों पर रोक लगाने का फैसला किया है। यह सब्सक्रिप्शन प्लान इस वर्ष के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। इससे Netflix को the Disney+ से मुकाबला करने में मदद मिलेगी। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Netflix  की इस स्ट्रीमिंग सर्विस का प्राइस केवल सात डॉलर का होगा और इसे नवंबर की शुरुआत से अमेरिका और कुछ अन्य देशों में लॉन्च किया जाएगा। विज्ञापनों के लिए सपोर्ट को डिवेलप करने के लिए माइकोसॉफ्ट के साथ टाई-अप किया गया है। Netflix इससे पहले विज्ञापनों के साथ सस्ते प्लान लॉन्च करने से बचती रही है। दूसरी तिमाही में 10 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स को गंवाने के बाद फर्म ने अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव किया है। इस वर्ष की पहली तिमाही में लगभग एक दशक में पहली बार सब्सक्राइबर्स में कमी देखी थी। 
Advertisement

Netflix को   HBO Max और Disney+ से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसके एक अन्य बड़े कॉम्पिटिटर Paramount ने एडवर्टाइजिंग वाले सब्सक्रिप्शन प्लान की शुरुआत कर दी है। इससे पहले TikTok के इंफ्लुएंसर्स पर भी क्रिप्टोकरेंसीज का प्रचार करने को लेकर बैन लग चुका है। फेसबुक ने भी क्रिप्टो से जुड़े विज्ञापनों पर कुछ वर्ष पहले रोक लगाई थी लेकिन बाद में इसे हटा लिया गया था।

क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े  नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) प्रोजेक्ट्स का प्रचार करने पर Justin Bieber, Eminem और Paris Hilton सहित 19 सेलेब्रिटीज को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षित एडवर्टाइजिंग के लिए काम करने वाली गैर लाभकारी संस्था TINA की ओर से इन सेलेब्रिटीज को पत्र लिखे गए हैं। इन सेलेब्रिटीज में Reese Witherspoon, Madonna और Logan Paul भी शामिल हैं। TINA का कहना है कि इन्होंने NFT प्रोजेक्ट्स के साथ अपने जुड़ाव का खुलासा किए बिना इनका प्रचार किया था। इस बारे में TINA की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया था, "कंज्यूमर्स को शायद यह जानकारी नहीं थी कि जो प्रचार किया जा रहा है वह पक्षपात वाला है और इससे फर्म के साथ ही सेलेब्रिटीज के पास मौजूद NFT की वैल्यू भी बढ़ती है।" पिछले वर्ष NFT की बिक्री बढ़कर लगभग 25 अरब डॉलर की हो गई थी। NFTकी लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही इससे जुड़े स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Netflix, Ban, Advertising, Market, Facebook, America

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  11. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले अर्ली बर्ड डील्स आईं सामने, अभी करें
  2. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  3. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.