Cryptocurrency पर PM Modi ने दिया ये बड़ा बयान...

पीएम मोदी का यह बयान इसलिए भी अहम है, क्‍योंकि केंद्र सरकार डिजिटल करेंसी के लिए नए रूल्‍स बना रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 नवंबर 2021 17:12 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टोकरेंसी गलत हाथों में न जाए, दुनिया के लोकत्रंत्रों से सहयोग मांगा
  • सिडनी डायलॉग में वर्चुअली हिस्‍सा लेते हुए पीएम ने यह बात कही
  • बयान अहम है, क्‍योंकि सरकार डिजिटल करेंसी के लिए नए रूल्‍स बना रही है

भारत में बिटकॉइन की कीमत 18 नवंबर को सुबह 11:30 बजे तक 48.8 लाख रुपये पर थी।

बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी गलत हाथों में न जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के लोकतंत्रों के बीच सहयोग का आग्रह किया है। पीएम मोदी का यह बयान इसलिए भी अहम है, क्‍योंकि केंद्र सरकार डिजिटल करेंसी के लिए नए रूल्‍स बना रही है। सिडनी डायलॉग में वर्चुअली हिस्‍सा लेते हुए पीएम ने यह बात कही। सिडनी डायलॉग एक ऐसा फोरम है, जो साइबर टेक्‍नॉलजीस पर केंद्रित है। हालांकि प्रधानमंत्री ने व‍िस्‍तार से उन आशंकाओं का जिक्र नहीं किया, लेकिन भारत और बाकी देशों की अथॉरिटीज ने आतंकवादी समूहों और संगठित अपराध द्वारा इस्‍तेमाल की जाने वाली क्रिप्टोकरेंसी के खतरों और उनके वजह से अर्थव्यवस्थाओं के लिए पैदा होने वाले जोखिमों को लेकर आगाह किया है।

साइबर ऐज टेक्‍नॉलजीस से बढ़ रहे अवसरों की तारीफ करने के बाद पीएम मोदी ने डिजिटल करेंसीज के बारे में सावधानी बरतने की बात कही। पीएम ने बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी लोकतांत्रिक देश इस पर एक साथ काम करें और सुनिश्चित करें कि यह गलत हाथों में न जाए, वरना हमारे युवाओं का नुकसान कर सकती है। भारत में बिटकॉइन की कीमत 18 नवंबर को खबर लिखे जाने तक 48.8 लाख रुपये पर थी।

इकनॉमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अधिकारी उन नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर रहे हैं, जो क्रिप्टोकरेंसी में सभी तरह लेनदेन और पेमेंट पर बैन लगाने का प्रस्ताव कर सकते हैं, जबकि इन्‍वेस्‍टर्स को उन्हें गोल्‍ड, बॉन्ड और स्टॉक जैसे असेट्स के रूप में रखने की इजाजत होगी।

क्रिप्टोकरेंसी पर चर्चा करने के लिए पीएम मोदी ने शनिवार को एक बैठक की अध्यक्षता थी। अखबार ने कहा है कि ड्राफ्ट किए जा रहे नियम दो से तीन सप्ताह में कैबिनेट को रिव्‍यू करने के लिए मिल सकते हैं। गौरतलब यह भी है कि सितंबर में चीन में रेग्‍युलेटर्स ने सभी क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन और उनकी माइनिंग पर बैन लगा दिया था। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन, $60,000 (लगभग 44.5 लाख रुपये) के स्तर पर है और इस साल की शुरुआत से अबतक इसकी वैल्‍यू दोगुनी से अधिक हो गई है। 
Advertisement

ब्लॉकचेन डेटा प्लैटफॉर्म Chainalysis के अनुसार, भारत का डिजिटल करेंसी मार्केट मई 2021 में 6.6 बिलियन डॉलर (लगभग 48,920 करोड़ रुपये) का था, जबकि अप्रैल 2020 में यह 923 मिलियन डॉलर (लगभग 6,840 करोड़ रुपये) था।
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.