क्रिप्टो मार्केट में मामूली उतार-चढ़ाव, Bitcoin और Ether में कुछ नुकसान

भारत में हाल ही में क्रिप्टोकरंसीज पर बैन लगाने की अटकलों के कारण Bitcoin अपने 68,327.99 डॉलर के अभी तक के हाई लेवल से काफी नीचे आ गया था

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2021 18:51 IST
ख़ास बातें
  • Ether का प्राइस 4,612 डॉलर (लगभग 3.4 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है
  • Cardano, Ripple, Shiba Inu और Polygon के प्राइसेज में कुछ गिरावट रही
  • देश में लगभग दो करोड़ क्रिप्टो इनवेस्टर होने का अनुमान है

इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर Bitcoin लगभग 50,000 डॉलर (लगभग 38 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा है

क्रिप्टोकरंसीज में बुधवार को ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं रहा। Bitcoin की शुरुआत 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ हुई। भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर इसका मौजूदा प्राइस 53,619 डॉलर (लगभग 40 लाख रुपये) का है।

CoinMarketCap और Binance जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह लगभग 50,000 डॉलर (लगभग 38 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा है। भारत में हाल ही में क्रिप्टोकरंसीज पर बैन लगाने की अटकलों के कारण Bitcoin अपने 68,327.99 डॉलर के अभी तक के हाई लेवल से काफी नीचे आ गया था।

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरंसी Ether का प्राइस भी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, यह अभी 4,612 डॉलर (लगभग 3.4 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव के बावजूद Ether का प्राइस 4,000 डॉलर से अधिक रहा है। Cardano, Ripple, Shiba Inu और Polygon के प्राइसेज में भी कुछ गिरावट रही। हालांकि, Tether, USD Coin, Dogecoin, Litecoin, Uniswap और Chainlink जैसे ऑल्टकॉइन्स के प्राइसेज में कुछ बढ़ोतरी हुई है।

क्रिप्टो इनवेस्टमेंट फर्म Mudrex ने Gadgets 360 को बताया, "आने वाले दिनों में क्रिप्टोकरंसी मार्केट एक रेंज में रह सकता है।" दुनिया भर में क्रिप्टोकरंसीज में इनवेस्टमेंट करने वालों की संख्या बढ़ रही है। हाल की एक स्टडी से पता चलता है कि क्रिप्टो यूजर्स की संख्या इस वर्ष बढ़कर 28.8 प्रतिशत हो गई है। यह पिछले वर्ष के 18.4 प्रतिशत से लगभग 10 प्रतिशत अधिक है।

हालांकि, भारत सहित कुछ देशों में में क्रिप्टोकरंसीज को लेकर सरकार और रेगुलेटर्स ने आशंका जताई है। भारत में फाइनेंस मिनिस्ट्री ने एक क्रिप्टो बिल तैयार किया है जिसमें प्राइवेट क्रिप्टोकरंसीज पर बैन लगाने की जरूरत बताई गई है। इसमें कानून का उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार करना भी शामिल है। केंद्रीय मंत्रिमंडल से स्वीकृति मिलने के बाद इस बिल को संसद में प्रस्तुत किया जाएगा। 
Advertisement

केंद्र सरकार कह चुकी है कि उसका मकसद ब्लॉकचेन तकनीक को बढ़ावा देना है लेकिन कानूनी जानकारों का कहना है कि प्रस्तावित कानून भारत में नॉन-फंजिबल टोकन मार्केट के लिए भी एक झटका होगा। एक अनुमान के अनुसार, देश में  लगभग दो करोड़ क्रिप्टो इनवेस्टर हैं। इनके पास लगभग 45,000 करोड़ रुपये की क्रिप्टो होल्डिंग्स हैं।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Ether, Government, Regulation, Parliament
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  2. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Amazfit Balance 3, Balance Ultra स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Samsung Galaxy A36 5G की गिरी 6 हजार से ज्यादा कीमत, यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  2. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  4. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  5. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  6. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
  8. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  9. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  10. फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.