1 लाख 30 हजार Bitcoin रखने वाले माइकल सेलर ने Crypto निवेशकों को मंदी के लिए दी खास सलाह

क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला अभी भी जारी है जिसके कारण क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेडिंग सर्विसेज मुहैया करने वाली कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी करने से लेकर अपने पोर्टफोलियो में से ऑल्टकॉइन्स को भी हटाने लगी हैं

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जून 2022 16:43 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला अभी भी जारी है
  • क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के हालात से निवेशक वर्तमान में बुरी तरह हताहत हैं
  • माइकल सेलर ने निवेशकों से धैर्य रखने की बात कही है

मार्केट क्रैश के बावजूद बिटकॉइन में निवेश की अपनी रणनीति से MicroStrategy पीछे नहीं हटी है

MicroStrategy के सीईओ Michael Saylor ने क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की मंदी झेल रहे निवेशकों के लिए एक सलाह दी है। माइकल सेलर की कंपनी MicroStrategy के पास लगभग 1 लाख 30 हजार बिटकॉइन हैं और उन्होंने बाकी निवेशकों को भी सलाह दी है कि वे मंदी के इस दौर में ज्यादा न सोचें और क्रिप्टो में निवेश को बनाए रखें। 

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के हालात से निवेशक वर्तमान में बुरी तरह हताहत हैं। जहां एक तरफ निवेशक क्रिप्टो निवेश से अपने हाथ खींच रहें हैं, दूसरी ओर क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स भी अपने घाटे को कम से कम करने के लिए कर्मचारियों की छंटनी जैसे कदम उठा रहे हैं। लेकिन इसके उलट, माइकल का इशारा उन्हीं की बिटकॉइन रणनीति की तरफ है। अपने हालिया ट्वीट में उन्होनें निवेशकों को धैर्य रखने की बात कही है।  

Advertisement
वर्तमान में बिटकॉइन की कीमत भले ही इसके दो साल पुराने स्तर तक लुढ़क गई है लेकिन MicroStrategy ने बिटकॉइन की खरीद जारी रखी है। मार्केट क्रैश के बावजूद बिटकॉइन में निवेश की अपनी रणनीति से कंपनी पीछे नहीं हटी है। माइकल अपने फॉलोअर्स को भी यही सलाह दे रहे हैं कि वे मार्केट के हालातों के बारे में ज्यादा न सोचें और निवेश को बढ़ाते रहें। लेकिन यहां पर यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि माइक्रोस्ट्रेटजी की तरह हर कंपनी इतनी बड़ी नहीं है कि वह क्रिप्टो की भारी गिरावट को संभाल सके। माइक्रोस्ट्रेटजी की वर्तमान पोजिशन इसके मार्जिन लेवल तक पहुंच गई है। लेकिन, अगर इसके बाद भी बिटकॉइन की कीमत में गिरावट आती है, तो भी कंपनी स्थिति को संभाल सकती है। 

MicroStrategy फंडिंग के जरिए लगातार पोजीशन को मजबूत बनाए रखे हुए है। अगर बिटकॉइन की कीमत 10 हजार डॉलर तक भी गिर जाती है, तो भी यह बिटकॉइन को होल्ड रख सकती है। सेलर के पोर्टफोलियो ट्रैकर के अनुसार बिटकॉइन को 30 हजार डॉलर के नीचे तक होना चाहिए, इससे कंपनी में फायदे में रहने वाली है। पिछले दिनों 5 अप्रैल को कंपनी ने अपने एक और बिटकॉइन पर्चेज का खुलासा किया था जिसमें इसने 4,167 डॉलर की कीमत के बिटकॉइन खरीदे थे। 
Advertisement

क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला अभी भी जारी है जिसके कारण क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेडिंग सर्विसेज मुहैया करने वाली कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी करने से लेकर अपने पोर्टफोलियो में से ऑल्टकॉइन्स को भी हटाने लगी हैं। क्रिप्टो डॉट कॉम (Crypto.com) ने अपने अर्न प्रोग्राम (Earn program) से Dogecoin (DOGE) और Shiba Inu (SHIB) समेत 15 ऑल्टकॉइन्स को हटा दिया है। Crypto.com अपने अर्न प्रोग्राम के अंतर्गत स्टेबल कॉइन्स पर 10 प्रतिशत रिटर्न देती है और क्रिप्टोकरेंसी डिपॉजिट पर 14.5% रिटर्न देती है। इस प्रोग्राम के तहत कंपनी 40 से अधिक एसेट्स को सपोर्ट करती है जिनके माध्यम से यूजर कंपनी में इनवेस्ट करके कमा सकते हैं। 

कंपनी के पोर्टफोलियो से हटाए जाने वाले Dogecoin (DOGE) और Shiba Inu (SHIB) समेत 15 ऑल्टकॉइन्स की लिस्ट में Tezos (XTZ), Maker (MKR), Flow (FLOW), Kyber Network Crystal v2 (KNC), EOS (EOS), OMG Network (OMG), ICON (ICX), Compound (COMP), Gas (GAS), Stratis (STRAX), और Bancor (BNT), Beefy Finance (BIFI), Ontology Gas (ONG) शामिल हैं। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro खरीदें ₹4850 सस्ता! 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  2. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  4. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  5. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  7. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  8. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  9. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  10. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.