मेटावर्स,  Web3 गेमिंग सेगमेंट्स को Andreessen Horowitz से 60 करोड़ डॉलर की फंडिंग

इस फंड पूल को 'गेम फंड वन' कहा जा रहा है और यह गेम स्टूडियो और गेमिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स पर फोकस करेगा

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 20 मई 2022 15:22 IST
ख़ास बातें
  • यह गेम स्टूडियो और गेमिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स पर फोकस करेगा
  • Web3 गेमिंग इंडस्ट्री के लिए वेंचर कैपिटल फंड बढ़कर लगभग 3 अरब हो गया है
  • पिछले कुछ वर्षों में यह सेगमेंट तेजी से बढ़ा है

यह फंड मेटावर्स, ब्लॉकचेन गेम्स में इंटरएक्टिव एक्सपीरिएंस पर काम करने वाले डिवेलपर्स को मिलेगा

पिछले कुछ वर्षों में मेटावर्स और NFT गेमिंग सेगमेंट्स में बढ़ोतरी हुई है। इनसे जुड़ी रिसर्च और डिवलपमेंट को बढ़ाने के लिए इनवेस्टमेंट फर्म Andreessen Horowitz ने 60 करोड़ डॉलर का फंड देने की घोषणा की है। इस फंड पूल को 'गेम फंड वन' कहा जा रहा है और यह गेम स्टूडियो और गेमिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स पर फोकस करेगा। इसके साथ ही Web3 गेमिंग इंडस्ट्री के लिए वेंचर कैपिटल फंड बढ़कर लगभग 3 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

अमेरिकी फर्म Andreessen Horowitz ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "हमारा मानना है कि गेमिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजीज का मेटावर्स में बड़ा योगदान होगा।" यह फंड मेटावर्स और ब्लॉकचेन गेम्स में इंटरएक्टिव एक्सपीरिएंस को बढ़ाने के लिए काम करने वाले डिवेलपर्स को दिया जाएगा। फर्म ने कहा कि दुनिया भर में गेमर्स की संख्या तेजी से बढ़ने के कारण इन्हें सपोर्ट देने वाले कंज्यूमर ऐप्स का इकोसिस्टम भी बना है। 

क्रिप्टो मार्केट में भारी गिरावट को लेकर Andreessen Horowitz ने हाल ही में कहा था इस मार्केट से जुड़े लोगों को और झटके लग सकते हैं। बहुत से Web3 प्रोजेक्ट्स को फंडिंग देने वाली Andreessen Horowitz ने क्रिप्टो इनवेस्टर्स को संयम रखने की सलाह दी है। इसका कहना है कि इनवेस्टर्स को इस पर विश्वास करना चाहिए कि नुकसान के बाद अक्सर लंबी अवधि में फायदा भी होता है। फर्म की ओर से क्रिप्टो की स्थिति पर जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि डिजिटल एसेट्स इंडस्ट्री के लिए बुरा दौर जारी रह सकता है। हालांकि, इसके साथ ही रिपोर्ट में इस सेगमेंट में रिकवरी की उम्मीद भी जताई गई है। फर्म का कहना है कि मार्केट में गिरावट के बावजूद क्रिप्टो से जुड़े डिवेलपर्स को अपने प्रोजेक्ट्स पर काम जारी रखना चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार, "मार्केट्स सीजन होते हैं और क्रिप्टो कोई अपवाद नहीं है। बुरे दिनों में की गई प्रगति का बाद में फायदा मिलता है।"

रिपोर्ट में बताया गया है कि डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) का मार्केट दो वर्ष से भी कम में बढ़कर 100 अरब डॉलर से अधिक का हो गया है। इसमें टोकन एक्सचेंज और लेंडिंग प्रोटोकॉल्स का सबसे अधिक इस्तेमाल हो रहा है। हाल के महीनों में क्रिप्टो इंडस्ट्री की स्थिति कमजोर होने के बावजूद Andreessen Horowitz ने भारत के स्टार्टअप्स में लगभग 50 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की घोषणा की थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Metaverse, Blockchain, Gaming, Web 3, Funding, Industry, developers
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.