वेंचर कैपिटल फर्म Andreessen Horowitz ने दी क्रिप्टो के बुरे दौर की चेतावनी

बहुत से Web3 प्रोजेक्ट्स को फंडिंग देने वाली Andreessen Horowitz ने क्रिप्टो इनवेस्टर्स को संयम रखने की सलाह दी है

वेंचर कैपिटल फर्म Andreessen Horowitz ने दी क्रिप्टो के बुरे दौर की चेतावनी

क्रिप्टो सेगमेंट का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.28 लाख करोड़ डॉलर का है

ख़ास बातें
  • DeFi का मार्केट दो वर्ष में बढ़कर 100 अरब डॉलर से अधिक हो गया है
  • इस सेगमेंट के लिए रेगुलेशन स्पष्ट होने पर इनवेस्टमेंट में तेजी आ सकती है
  • केंद्र सरकार ने क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस पर टैक्स लगाया है
विज्ञापन
क्रिप्टो मार्केट में पिछले सप्ताह की भारी गिरावट से इनवेस्टर्स को काफी नुकसान हुआ है। वेंचर कैपिटल फर्म Andreessen Horowitz का कहना है कि इस मार्केट से जुड़े लोगों को और झटके लग सकते हैं। बहुत से Web3 प्रोजेक्ट्स को फंडिंग देने वाली Andreessen Horowitz ने क्रिप्टो इनवेस्टर्स को संयम रखने की सलाह दी है। इसका कहना है कि इनवेस्टर्स को इस पर विश्वास करना चाहिए कि नुकसान के बाद अक्सर लंबी अवधि में फायदा भी होता है। 

Andreessen Horowitz की ओर से क्रिप्टो की स्थिति पर जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि डिजिटल एसेट्स इंडस्ट्री के लिए बुरा दौर जारी रह सकता है। हालांकि, इसके साथ ही रिपोर्ट में इस सेगमेंट में रिकवरी की उम्मीद भी जताई गई है। फर्म का कहना है कि मार्केट में गिरावट के बावजूद क्रिप्टो से जुड़े डिवेलपर्स को अपने प्रोजेक्ट्स पर काम जारी रखना चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार, "मार्केट्स सीजन होते हैं और क्रिप्टो कोई अपवाद नहीं है। बुरे दिनों में की गई प्रगति का बाद में फायदा मिलता है।" CoinMarketCap के अनुसार, क्रिप्टो सेगमेंट का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.28 लाख करोड़ डॉलर का है। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) का मार्केट दो वर्ष से भी कम में बढ़कर 100 अरब डॉलर से अधिक का हो गया है। इसमें टोकन एक्सचेंज और लेंडिंग प्रोटोकॉल्स का सबसे अधिक इस्तेमाल हो रहा है। हाल के महीनों में क्रिप्टो इंडस्ट्री की स्थिति कमजोर होने के बावजूद Andreessen Horowitz ने भारत के स्टार्टअप्स में लगभग 50 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की घोषणा की थी।

लोकप्रिय नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) सीरीज Bored Ape Yacht Club (BAYC) को क्रिएट करने वाली Yuga Labs ने मार्च में बताया था कि उसे Andreessen Horowitz की अगुवाई वाले एक फंडिंग राउंड में लगभग 45 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट मिला है। इसके अलावा बहुत सी इनवेस्टमेंट फर्मों ने क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े स्टार्टअप्स पर फोकस बढ़ाया है। क्रिप्टो इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि इस सेगमेंट के लिए रेगुलेशन की स्थिति स्पष्ट होने पर इनवेस्टमेंट में तेजी आ सकती है। केंद्र सरकार ने इस वर्ष के बजट में क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए टैक्स से जुड़ी पॉलिसी की घोषणा की थी। इसके तहत डिजिटल एसेट्स पर 30 प्रतिशत कैपिटल गेन्स टैक्स और इनके ट्रांसफर पर 1 प्रतिशत TDS लगा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Web3, developers, Projects, Investors, Funding, BAYC, Selling, NFT

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »