Horizon Worlds मेटावर्स प्लेटफॉर्म का वेब वर्जन लाने की तैयारी 

Horizon Worlds के वेब वर्जन के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। इस वर्ष के अंत तक इसे मोबाइल फोन्स और बाद में गेम कंसोल्स के लिए लाया जा सकता है

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2022 10:45 IST
ख़ास बातें
  • यह अभी केवल Quest VR हेडसेट्स के साथ चलता है
  • इसे मोबाइल फोन्स और बाद में गेम कंसोल्स के लिए लाया जा सकता है
  • इससे जुड़ी ट्रांजैक्शंस से अधिक कमीशन लेने पर Meta की आलोचना हो रही है

मेटा ने डिजिटल टोकन लॉन्च करने की भी योजना बनाई है

फेसबुक की कंपनी Meta अपने Horizon Worlds सोशल मेटावर्स प्लेटफॉर्म के वेब वर्जन पर काम कर रही है। इससे इस प्लेटफॉर्म का दायरा बढ़े जाएगा क्योंकि यह अभी केवल Quest VR हेडसेट्स के साथ चलता है। इससे यह वर्चुअल एक्सपीरिएंस अधिक लोगों की पहुंच में होगा लेकिन इससे जुड़ी ट्रांजैक्शंस से 47.5 प्रतिशत हिस्सा लेने की Meta की योजना की आलोचना हो रही है। 

Meta के CTO Andrew Boz ने ट्वीट के जरिए Horizon Worlds का वेब वर्जन लाने की योजना का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वेब वर्जन के लिए Meta ने 25 प्रतिशत कमीशन लेने का फैसला किया है। यह Horizon Worlds को Quest VR हेडसेट के जरिए एक्सेस करने वाले यूजर्स को आइटम्स बेचने वालों से ली जाने वाली 47.5 प्रतिशत कमीशन से काफी कम है। Horizon Worlds के वेब वर्जन के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। इस वर्ष के अंत तक इसे मोबाइल फोन्स और बाद में गेम कंसोल्स के लिए लाया जा सकता है। 
Advertisement

Boz ने कमीशन के अधिक रेट का पक्ष लेते हुए कहा कि Roblox और YouTube सहित अन्य प्लेटफॉर्म्स इसी तरह की कमीशन लेते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि 47.5 प्रतिशत कमीशन Meta की ओर से क्रिएटर्स से लिया जाने वाला कुल चार्ज है। हालांकि, Horizon प्लेटफॉर्म के जरिए सीधा परचेज करने पर कमीशन 25 प्रतिशत होगी। उनका कहना था कि यह अभी शुरुआती दौर है और काफी काम बाकी है। Meta ने हाल ही में घोषणा की थी कि Horizon Worlds के जरिए डिजिटल एसेट्स की बिक्री करने वालों से 47.5 प्रतिशत कमीशन लिया जाएगा। Meta के इस फैसले की आलोचना हुई थी क्योंकि अभी तक वह ऐप स्टोर पर होने वाली खरीदारी के लिए एपल के 30 प्रतिशत कमीशन लेने के फैसले के खिलाफ रही है। 

इसके अलावा मेटा ने डिजिटल टोकन लॉन्च करने की भी योजना बनाई है। इसे कंपनी के फाउंडर Mark Zuckerberg के नाम पर 'Zuck Bucks' कहा जा रहा है। Zuckerberg ने वास्तविक दुनिया जैसा एक्सपीरिएंस देने वाले मेटावर्स के अपने विजन के लिए ई-कॉमर्स और फाइनेंशियल टूल्स को महत्वपूर्ण बताया है। मेटा वीडियो गेम्स में ट्रांजैक्शंस के लिए इस्तेमाल होने वाले टोकन्स की तरह डिजिटल टोकन लाने पर विचार कर रही है। बहुत सी लोकप्रिय गेम्स में ट्रांजैक्शंस के लिए टोकन्स का इस्तेमाल होता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meta, Digital, Items, Commision, Transactions, Gaming, Facebook

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
  2. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
  3. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  4. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
  5. प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!
  6. 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक
  7. भारत में आई इलेक्ट्रिक फ्लाइंग बोट, इस शहर में 30 यात्रियों के साथ होगा समुद्री सफर
  8. Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  9. दिनभर Reels देखते हैं? Doomscrolling के जाल में फंस रहे हैं आप, एक्सपर्ट्स की चेतावनी
  10. Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.