Meta लॉन्च कर सकती है कि Crypto को सपोर्ट देने वाला पेमेंट्स प्लेटफॉर्म

कंपनी ने Web 3 में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बनाई है। यह क्रिप्टो और मेटावर्क सेगमेंट्स में अपनी स्थिति मजबूत करने की मेटा की कोशिशों का हिस्सा है

Meta लॉन्च कर सकती है कि Crypto को सपोर्ट देने वाला पेमेंट्स प्लेटफॉर्म

मेटा ने अमेरिका के पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस USPTO को पेटेंट के लिए आवेदन दिए हैं

ख़ास बातें
  • मेटा ने पिछले सप्ताह इन पेटेंट के लिए आवेदन दिए थे
  • कंपनी ने Web 3 में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बनाई है
  • ब्लॉकचेन-बेस्ड Web 3 को इंटरनेट का अगला दौर बताया जा रहा है
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक और इंस्टाग्राम को चलाने वाली Meta ने क्रिप्टोकरेंसीज को सपोर्ट देने वाला एक पेमेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की योजना बनाई है। मेटा ने अमेरिका के पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस (USPTO) को पेटेंट के लिए आवेदन दिए हैं। मेटा ने इनवेस्टर्स के लिए एक ऑनलाइन सोशल नेटवर्किंग सर्विस का लाइसेंस मांगा है। यह सर्विस डिजिटल करेंसी, वर्चुअल करेंसी, क्रिप्टोकरेंसी, ब्लॉकचेन एसेट्स, डिजिटल टोकन्स और यूटिलिटी टोकन्स के ट्रेड और एक्सचेंज की सुविधा देगी।

मेटा ने पिछले सप्ताह इन पेटेंट के लिए आवेदन दिए थे। लगभग एक महीना पहले कंपनी ने मेटावर्स सहित Web3 सेगमेंट से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए आठ लाइसेंस के आवेदन दिए थे। कंपनी नए सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म्स, ई-कॉमर्स सर्विस, डिजिटल एसेट होल्डर्स के लिए टेलीकॉम सर्विसेज और मेटावर्स से जुड़ा एडवर्टाइजिंग प्लेटफॉर्म शुरू कर सकती है। इस महीने की शुरुआत में मेटा ने कहा था कि वह इंस्टाग्राम के लिए नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) से जुड़े फीचर्स तैयार कर रही है। इससे इंस्टाग्राम पर  Ethereum, Polygon, Solana और Flow ब्लॉकचेन्स पर बने NFT को सपोर्ट मिलेगा। 

कंपनी ने Web 3 में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बनाई है। यह क्रिप्टो और मेटावर्क सेगमेंट्स में अपनी स्थिति मजबूत करने की मेटा की कोशिशों का हिस्सा है। ब्लॉकचेन-बेस्ड  Web 3 को इंटरनेट का अगला दौर बताया जा रहा है। इसमें क्रिप्टोकरेंसीज और NFT की बड़ी हिस्सेदारी हो सकती है। 

हाल ही में Meta के खिलाफ इंटरनेट कंप्यूटर ब्लॉकचेन को क्रिएट करने वाली Dfinity Foundation ने कानूनी मामला दर्ज कराया था। Dfinity Foundation ने मेटा पर उसके Infinity लोगो को कॉपी करने का आरोप लगाया है। Dfinity का दावा है कि उसके पास अपने सिंबल के तौर पर Infinity लोगो का रजिस्ट्रेशन है। Dfinity के वकीलों ने अमेरिका में कैलिफोर्निया के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में यह मामला दायर किया था। मेटा के लोगो और Dfinity की ओर से इस्तेमाल  किए जा रहे लोगो में कलर और स्ट्रक्चर से जुड़े मामूली अंतर हैं। Dfinity का कहना है कि मेटा ने इस लोगो का यह जानते हुए भी इस्तेमाल किया कि एक अन्य फर्म ने पहले ही अपनी पहचान इस मैथमैटिकल सिंबल के साथ जोड़ी है। इन दोनों लोगो को USPTO ने स्वीकृति दी है। Dfinity ने बताया है कि वह अपनी सर्विसेज के लिए मार्च 2017 से इस लोगो का इस्तेमाल कर रही है। इसने कहा है कि मेटा की ओर से इस लोगो का इस्तेमाल करने से यूजर्स के लिए भ्रम की स्थिति बनेगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Facebook, Meta, License, Investors, Payments, Services

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »