बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों के मार्केट शेयर ने फरवरी में छुआ नया हाई लेवल

इससे इन क्रिप्टो एक्सचेंजों के खरीदारी और बिक्री की वॉल्यूम में अधिक हिस्सेदारी और अन्य एक्सचेजों के लिए कारोबार करना मुश्किल होने का संकेत मिल रहा है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2022 20:28 IST
ख़ास बातें
  • एसेट्स की क्वालिटी और डायवर्सिटी के लिहाज से Bitstamp और Gemini आगे रहे
  • सिक्योरिटी और रेगुलेशन में Coinbase का प्रदर्शन बेहतर था
  • चीन में कुछ क्रिप्टो एक्सचेंज बंद हुए हैं

इस स्टडी में 150 से अधिक एक्सचेंजों को शामिल किया गया था

दुनिया भर के प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों का मार्केट शेयर फरवरी में 96 प्रतिशत के साथ नए हाई लेवल पर पहुंच गया। इससे इन क्रिप्टो एक्सचेंजों के खरीदारी और बिक्री की वॉल्यूम में अधिक हिस्सेदारी और अन्य एक्सचेजों के लिए कारोबार करना मुश्किल होने का संकेत मिल रहा है। 

एनालिटिक्स फर्म CryptoCompare की ओर से की गई एक स्टडी में 78 एक्सचेंजों को टॉप कैटेगरी में रखा गया है। इनमें से Coinbase, Gemini, Bitstamp और Binance को उच्चतम ग्रेडिंग मिली है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस स्टडी में 150 से अधिक एक्सचेंजों को शामिल किया गया था। एसेट्स की क्वालिटी और डायवर्सिटी के लिहाज से Bitstamp और Gemini आगे रहे, जबकि सिक्योरिटी और रेगुलेशन में Coinbase का प्रदर्शन बेहतर था। सभी एक्सचेंजों को आठ मापदंडों पर रैकिंग दी गई है। इनमें नो युअर कस्टमर (KYC), ट्रांजैक्शन रिस्क, एसेट्स की क्वालिटी और डायवर्सिटी, रेगुलेशन, टीम और नेगेटिव रिपोर्ट्स शामिल थे। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि टॉप कैटेगरी में आने वाले एक्सचेंजों की ट्रेडिंग वॉल्यूम फरवरी में लगभग 1.5 लाख करोड़ डॉलर की थी। निचले स्तर के एक्सचेंजों के लिए यह आंकड़ा लगभग 62 अरब डॉलर का रहा। इससे पता चलता है कि रिटेल और इंस्टीट्यूशनल दोनों प्रकार के इनवेस्टर्स कम रिस्क वाले एक्सचेंजों की ओर जा रहे हैं। इसके अलावा क्रिप्टो एक्सचेंजों का कंसॉलिडेशन भी हो रहा है। चीन में कुछ क्रिप्टो एक्सचेंज बंद हुए हैं। बड़े एक्सचेंजों की ओर से एक्विजिशंस भी किए जा रहे हैं। विदेश में कारोबार बढ़ाने की कोशिश कर रहे टॉप कैटेगरी के क्रिप्टो एक्सचेंज अन्य देशों में पहले से लाइसेंस रखने वाले एक्सचेंजों को एक्वायर करने में दिलचस्पी ले रहे हैं। 

इसका एक उदाहरण FTX की ओर से जापान के लिक्विड ग्रुप एक्सचेंज का पिछले महीने किया गया एक्विजिशन है। हाल के महीनों में क्रिप्टो सेगमेंट में फ्रॉड के मामले भी बढ़े हैं। इस वजह से भी बहुत से इनवेस्टर्स ऐसे एक्सचेंजों के साथ कारोबार करना चाहते हैं जिनके प्रोसेस मजबूत हैं। बहुत से देशों में रेगुलेटर्स ने इस सेगमेंट की स्क्रूटनी बढ़ाने पर भी जोर दिया है। अमेरिका जैसे बहुत से देशों में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए कानून बनाने पर काम किया जा रहा है। यूरोपियन यूनियन के रेगुलेटर्स ने चेतावनी दी है कि क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट करने वालों को पूरी रकम गंवाने के लिए तैयार रहना चाहिए। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Trading, Exchanges, Volume, Quality, Process, Diversity, Ranking
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.