बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों के मार्केट शेयर ने फरवरी में छुआ नया हाई लेवल

इससे इन क्रिप्टो एक्सचेंजों के खरीदारी और बिक्री की वॉल्यूम में अधिक हिस्सेदारी और अन्य एक्सचेजों के लिए कारोबार करना मुश्किल होने का संकेत मिल रहा है

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों के मार्केट शेयर ने फरवरी में छुआ नया हाई लेवल

इस स्टडी में 150 से अधिक एक्सचेंजों को शामिल किया गया था

ख़ास बातें
  • एसेट्स की क्वालिटी और डायवर्सिटी के लिहाज से Bitstamp और Gemini आगे रहे
  • सिक्योरिटी और रेगुलेशन में Coinbase का प्रदर्शन बेहतर था
  • चीन में कुछ क्रिप्टो एक्सचेंज बंद हुए हैं
विज्ञापन
दुनिया भर के प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों का मार्केट शेयर फरवरी में 96 प्रतिशत के साथ नए हाई लेवल पर पहुंच गया। इससे इन क्रिप्टो एक्सचेंजों के खरीदारी और बिक्री की वॉल्यूम में अधिक हिस्सेदारी और अन्य एक्सचेजों के लिए कारोबार करना मुश्किल होने का संकेत मिल रहा है। 

एनालिटिक्स फर्म CryptoCompare की ओर से की गई एक स्टडी में 78 एक्सचेंजों को टॉप कैटेगरी में रखा गया है। इनमें से Coinbase, Gemini, Bitstamp और Binance को उच्चतम ग्रेडिंग मिली है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस स्टडी में 150 से अधिक एक्सचेंजों को शामिल किया गया था। एसेट्स की क्वालिटी और डायवर्सिटी के लिहाज से Bitstamp और Gemini आगे रहे, जबकि सिक्योरिटी और रेगुलेशन में Coinbase का प्रदर्शन बेहतर था। सभी एक्सचेंजों को आठ मापदंडों पर रैकिंग दी गई है। इनमें नो युअर कस्टमर (KYC), ट्रांजैक्शन रिस्क, एसेट्स की क्वालिटी और डायवर्सिटी, रेगुलेशन, टीम और नेगेटिव रिपोर्ट्स शामिल थे। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि टॉप कैटेगरी में आने वाले एक्सचेंजों की ट्रेडिंग वॉल्यूम फरवरी में लगभग 1.5 लाख करोड़ डॉलर की थी। निचले स्तर के एक्सचेंजों के लिए यह आंकड़ा लगभग 62 अरब डॉलर का रहा। इससे पता चलता है कि रिटेल और इंस्टीट्यूशनल दोनों प्रकार के इनवेस्टर्स कम रिस्क वाले एक्सचेंजों की ओर जा रहे हैं। इसके अलावा क्रिप्टो एक्सचेंजों का कंसॉलिडेशन भी हो रहा है। चीन में कुछ क्रिप्टो एक्सचेंज बंद हुए हैं। बड़े एक्सचेंजों की ओर से एक्विजिशंस भी किए जा रहे हैं। विदेश में कारोबार बढ़ाने की कोशिश कर रहे टॉप कैटेगरी के क्रिप्टो एक्सचेंज अन्य देशों में पहले से लाइसेंस रखने वाले एक्सचेंजों को एक्वायर करने में दिलचस्पी ले रहे हैं। 

इसका एक उदाहरण FTX की ओर से जापान के लिक्विड ग्रुप एक्सचेंज का पिछले महीने किया गया एक्विजिशन है। हाल के महीनों में क्रिप्टो सेगमेंट में फ्रॉड के मामले भी बढ़े हैं। इस वजह से भी बहुत से इनवेस्टर्स ऐसे एक्सचेंजों के साथ कारोबार करना चाहते हैं जिनके प्रोसेस मजबूत हैं। बहुत से देशों में रेगुलेटर्स ने इस सेगमेंट की स्क्रूटनी बढ़ाने पर भी जोर दिया है। अमेरिका जैसे बहुत से देशों में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए कानून बनाने पर काम किया जा रहा है। यूरोपियन यूनियन के रेगुलेटर्स ने चेतावनी दी है कि क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट करने वालों को पूरी रकम गंवाने के लिए तैयार रहना चाहिए। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Trading, Exchanges, Volume, Quality, Process, Diversity, Ranking
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  6. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  8. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  9. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  10. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »