Luna Foundation Guard ने UST को रिकवर करने की नाकाम कोशिश में खर्च किए 3 अरब डॉलर

LFG ने बताया है कि UST के 1 डॉलर के टारगेट वाले अपने जुड़ाव को तोड़ने की शुरुआत करने से एक दिन पहले 7 मई को उसमने 80,394 बिटकॉइन बेचे थे

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 17 मई 2022 21:29 IST
ख़ास बातें
  • LFG के पास लगभग 8.1 करोड़ डॉलर का रिजर्व बचा है
  • इस इकोसिस्टम के नेटिव टोकन LUNA की वैल्यू लगभग 99 प्रतिशत तक घटी थी
  • इस ब्लॉकचेन के डिवेलपर्स ने सिक्योरिटी रखने के लिए ट्रांजैक्शंस रोकी हैं

LUNA की सप्लाई का 50 प्रतिशत से अधिक किसी एंटिटी के खरीदने पर वह प्रोटोकॉल बदल सकती है

Terra इकोसिस्टम की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए बनाई गई नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन Luna Foundation Guard (LFG) ने बताया है कि उसने नेटिव टोकन LUNA और प्रमुख स्टेबलकॉइन UST में भारी गिरावट को रोकने के लिए Bitcoin के अपने लगभग पूरे रिजर्व को बेच दिया था। 

LFG ने ट्विटर पर बताया है कि UST के 1 डॉलर के टारगेट वाले अपने जुड़ाव को तोड़ने की शुरुआत करने से एक दिन पहले 7 मई को उसमने 80,394 बिटकॉइन बेचे थे, जिनकी कीमत लगभग 3 अरब डॉलर की थी। इसके साथ ही लगभग 2.62 करोड़ USDT, लगभग 2.35 करोड़ USDC, लगभग 19 लाख AVAX, 16 लाख LUNA और 6,97,344 UST बेचे गए थे। इसके बावजूद गिरावट जारी रहने पर LFG ने 10 मई को UST के डॉलर के साथ जुड़ाव को बरकरार रखने की अंतिम कोशिश में अतिरिक्त 33,206 बिटकॉइन को 1,164,018,521 UST के लिए एक्सचेंज किया था। 
Advertisement

इस नाकाम कोशिश के बाद LFG के पास लगभग 8.1 करोड़ डॉलर का रिजर्व बचा है, जो इस महीने की शुरुआत में लगभग 4.1 अरब डॉलर का था। LFG ने बताया कि वह अपने बाकी के एसेट्स का इस्तेमाल  UST के होल्डर्स को मुआवजा देने के लिए करने पर विचार कर रही है। Terra के गवर्नेंस टोकन के तौर पर काम करने वाले LUNA टोकन की वैल्यू में लगभग 99 प्रतिशत की कमी हुई थी। अगर कोई एंटिटी LUNA टोकन की सप्लाई का 50 प्रतिशत से अधिक खरीद लेती है तो वह प्रोटोकॉल को बदलने में सक्षम हो जाएगी। इस स्थिति का गलत इस्तेमाल कर Terra ब्लॉकचेन को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। गर्वनेंस टोकन्स के होल्डर्स गर्वनेंस से जुड़े प्रस्तावों पर वोट दे सकते हैं। गर्वनेंस टोकन की बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले ब्लॉकचेन के काम करने के तरीके को बदल सकते हैं। 

इस ब्लॉकचेन के डिवेलपर्स ने सिक्योरिटी को मजबूत रखने के लिए ट्रांजैक्शंस को रोका है लेकिन इससे Terra कम्युनिटी के मेंबर्स नाराज हैं। अन्य स्टेबलकॉइन्स का सामान्य एसेट्स में रिजर्व होता है लेकिन TerraUSD इसे एक एल्गोरिद्म के जरिए बरकरार रखता है, जो एक अन्य बैलेंसिंग टोकन Luna के इस्तेमाल से सप्लाई और डिमांड को नियंत्रित रखती है। स्टेबलकॉइन्स ऐसी क्रिप्टोकरेंसीज होते हैं जो अपने मार्केट प्राइस को गोल्ड या सामान्य करेंसीज जैसे किसी रिजर्व एसेट से जोड़ने की कोशिश करते हैं। ये ऐसी डिजिटल ट्रांजैक्शंस के लिए अधिक इस्तेमाल होते हैं जिनमें वर्चुअल एसेट्स को वास्तविक एसेट्स में कन्वर्ट करना शामिल होता है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Exchange, Recovery, Transactions, stablecoins, Terra
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.