Twitter की नई Bitcoin Tip फीचर से ऐसे भेजें क्रिप्टोकरेंसी टिप

Twitter ने हाल ही में यूजर्स के लिए बिटकॉइन का इस्तेमाल करके अपने सबसे पसंदीदा कंटेंट क्रिएटर्स को टिप देने के लिए एक नई फीचर रिलीज की है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 16 जनवरी 2022 20:00 IST
ख़ास बातें
  • Twitter के माध्यम से टिप भेजना बहुत आसान है।
  • Strike app डाउनलोड करके ट्विटर टिप को आसानी से भेजा जा सकता है।
  • फंड-लोडेड बिटकॉइन टिप को तुरंत दूसरे वॉलेट में ट्रांसफर कर दिया जाता है।

फीचर को पहले iOS यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है और धीरे-धीरे इसे एंड्रॉइड यूजर्स के लिए भी जारी किया जाएगा।

Twitter ने हाल ही में यूजर्स के लिए बिटकॉइन का इस्तेमाल करके अपने सबसे पसंदीदा कंटेंट क्रिएटर्स को टिप देने के लिए एक नई फीचर रिलीज की है। Named Tips नाम की इस फीचर से जाने माने Twitter इंफ्लूएंसर दुनिया के किसी भी कोने से पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए किसी तरह की कोई जियोग्राफिकल लिमिट नहीं है। ट्विटर ने Strike के साथ पार्टनरशिप की है। Strike जो है वो Bitcoin Lightning Network पर बनाया गया एक प्लेटफॉर्म है, जो बिना किसी कीमत के इंस्टेंट इंटरनेशनल पेमेंट कर सकता है। ट्विटर ने एक छोटा मनी आइकन जोड़ा है, जो चालू होने पर क्रिएटर के प्रोफाइल पर दिखाई देगा। यह दूसरों को बताएगा कि बिटकॉइन टिप्स स्वीकार की जा रही हैं।
 

How to send Bitcoin tips on Twitter

Twitter के माध्यम से टिप भेजना बहुत आसान है। आपको बस कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना है। यहां बताया गया है कि आप ट्विटर के माध्यम से बिटकॉइन टिप कैसे भेज सकते हैं:
  1. Strike app डाउनलोड करें और ऐप पर साइन-अप करें। Android, iOS  के साथ-साथ ब्राउज़र एक्सटेंशन के लिए भी यह डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
  2. अब उस Bitcoin को जमा करें जिसे आप अपने नॉन-कस्टोडियल स्ट्राइक वॉलेट में ट्विटर टिप के रूप में किसी को भेजना चाहते हैं। गैर-कस्टोडियल वॉलेट यूजर्स को अपने फंड पर पूरा कंट्रोल रखते हुए अपनी प्राइवेट Key होल्ड करने और रखने की परमिशन देता है। Key को एन्क्रिप्टेड स्टोरेज में प्रोटेक्ट किया जाता है।
  3. ट्विटर पर वापस जाएं और जिस किसी को भी आप क्रिप्टोकरेंसी टिप भेजना चाहते हैं उसकी प्रोफाइल पर जाएं। वहां पर मनी आइकन पर टैप करें। यह दिखाता है कि अकाउंट होल्डर बिटकॉइन टिप्स को स्वीकार कर रहा है।
  4. Next पर क्लिक करें और यदि आप चाहें तो अपनी टिप के साथ एक छोटा मैसेज भी जोड़ सकते हैं। आप बिना कोई मैसेज जोड़े भी आगे बढ़ सकते हैं।
  5. अब Open wallet ऑप्शन को सिलेक्ट करें और आप नॉन-कस्टोडियल वॉलेट पर खुद ही पहुंच जाएँगे, जहां आपने सबसे पहले अपना बिटकॉइन टिप जमा किया था।
  6. Confirm payment पर क्लिक करें। अब इसी वक्त फंड-लोडेड बिटकॉइन टिप को तुरंत दूसरे वॉलेट में ट्रांसफर कर दिया जाता है।
फीचर को पहले iOS यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है और धीरे-धीरे इसे एंड्रॉइड यूजर्स के लिए भी जारी किया जाएगा। अभी के लिए, Strike app की कार्यक्षमता वर्तमान में अल सल्वाडोर के साथ-साथ अमेरिका के अधिकांश क्षेत्रों में उपलब्ध है।

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  3. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  5. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  6. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.