हैकर्स ने हॉलीवुड के कॉमेडियन Bill Murray के चैरिटी फंड में लगाई सेंध

Murray ने हाल ही में NFT से जुड़ी एक नीलामी की थी। इससे मिलने वाली रकम को चैरिटी के लिए डोनेट किया जाना था। इस रकम को Ether में रखा गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 सितंबर 2022 17:51 IST
ख़ास बातें
  • हैकर ने Murray के व्यक्तिगत कलेक्शन में भी सेंध लगाने की कोशिश की थी
  • इस अटैक में शामिल अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है
  • अमेरिका में इस सेगमेंट से जुड़े धोखाधड़ी के कुछ बड़े मामले हुए हैं

इस सेगमेंट में कारोबार बढ़ने के साथ ही स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है

पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टो सेगमेंट को हैकर्स के निशाना बनाने के कई मामले हुए हैं। हैकर्स ने इसी तरह के एक मामले में हॉलीवुड के कॉमेडियन Bill Murray से लगभग 1.85 लाख डॉलर की ठगी की है। Murray ने हाल ही में एक नॉन-फंजिबल टोकन ( NFT) से जुड़ी नीलामी की थी। इससे मिलने वाली रकम को चैरिटी के लिए डोनेट किया जाना था। इस रकम को Ether में रखा गया था। 

Coindesk ने एक रिपोर्ट में बताया कि हैकर ने चैरिटी के लिए रखे गए फंड को चुराने के बाद Murray के व्यक्तिगत कलेक्शन में भी सेंध लगाने की कोशिश की थी। हालांकि, Murray के वॉलेट की सिक्योरिटी टीम ने हैकर को ऐसा करने से रोक दिया। इस अटैक में शामिल अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि, यह पता चला है कि चुराए गए फंड को कुछ क्रिप्टो एक्सचेंजों से जुड़े एक वॉलेट एड्रेस पर भेजा गया है। इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही Murray की टीम अपराधियों को पकड़ने के लिए ब्लॉकचेन एनालिसिस फर्म Chainalysis के साथ भी मिलकर काम कर रही है। 

NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता।

इस सेगमेंट में कारोबार बढ़ने के साथ ही इनसे जुड़े स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है। ऐसे कुछ मामलों में NFT खरीदने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अमेरिका में इस सेगमेंट से जुड़े धोखाधड़ी के कुछ बड़े मामलों का खुलासा हुआ है। इनमें कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। अमेरिका में एक कथित क्र‍िप्‍टो घोटाले में कई हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी जांच के दायरे में हैं। इनमें रिएलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन, अमेरिकी मुक्केबाज फ्लोयड मेवेदर और NBA खिलाड़ी पॉल पियर्स शामिल हैं। इन मामलों से इस सेगमेंट में ट्रेडिंग को लेकर आशंका बढ़ी है। स्पोर्ट्स क्लब, ऑटोमोबाइल कंपनियां और पॉप स्टार्स भी इस कारोबार में उतर रहे हैं। हाल ही में चीन में फाइनेंशियल और सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशंस ने NFT से जुड़े वित्तीय जोखिमों के खिलाफ चेतावनी दी थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Hack, Ether, Hollywood, Market, Investigation, America

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.