Goldman Sachs लॉन्च करेगा ओवर-द-काउंटर Ether ऑप्शंस ट्रेडिंग

Goldman Sachs का कहना है कि Ethereum के प्रूफ-ऑफ-स्टेक (PoS) मॉडल पर शिफ्ट करने की उम्मीद के कारण क्लाइंट्स की इस टोकन में दिलचस्पी बढ़ रही है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2022 20:58 IST
ख़ास बातें
  • Goldman Sachs स्पॉट क्रिप्टो ट्रेडिंग की पेशकश नहीं करता
  • Ether के ETH 2.0 पर अपग्रेड करने से पहले इसमें ट्रेडिंग बढ़ी है
  • इससे इलेक्ट्रिसिटी और स्टेकिंग के लिए कंप्यूटेशंस की जरूरत घट सकती है

हाल के महीनों में कुछ फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस ने क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर अपना रुख बदला है

इनवेस्टमेंट बैंक Goldman Sachs को Ethereum के लिए ओवर-द-काउंटर (OTC) ऑप्शंस ट्रेडिंग सर्विस की पेशकश करने की योजना बना रहा है। Goldman Sachs का कहना है कि Ethereum के प्रूफ-ऑफ-स्टेक (PoS) मॉडल पर शिफ्ट करने की उम्मीद के कारण क्लाइंट्स की इस टोकन में दिलचस्पी बढ़ रही है। 

हाल ही में Goldman Sachs ने बिटकॉइन के लिए एक ऑप्शन ट्रेड किया था। यह ट्रांजैक्शन डिजिटल फंड मैनेजर Galaxy Digital के जरिए की गई थी, जो Goldman Sachs के क्रिप्टो प्रोडक्ट्स के लिए लिक्विडिटी उपलब्ध कराने में सबसे आगे है। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, Goldman Sachs में क्रिप्टो ट्रेडिंग के ग्लोबल हेड Andrei Kazantsev ने एक क्लाइंट वेबिनार के दौरान Ethereum के लिए OTC ऑप्शंस ट्रेडिंग शुरू करने की योजना की जानकारी दी। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether के PoS मॉडल की ओर बढ़ने से क्लाइंट्स की इसमें दिलचस्पी बढ़ी है। PoS से यह टोकन इनवेस्टर्स के नजरिए से बेहतर हो जाएगा। 

OTC ट्रांजैक्शंस आमतौर पर बड़ी होती हैं और इनमें इंस्टीट्यूशनल ट्रेडर्स की अधिक हिस्सेदारी रहती है। Goldman Sachs के OTC क्रिप्टो ऑप्शंस में उतरने से बड़ी ट्रेडिंग फर्मों का इसमें कारोबार बढ़ाने का संकेत भी मिल रहा है। इस इनवेस्टमेंट बैंक के क्लाइंट्स में इन फर्मों की बड़ी संख्या है। Goldman Sachs स्पॉट क्रिप्टो ट्रेडिंग की पेशकश नहीं करता लेकिन यह क्रिप्टो ETFऔर ऑप्शंस ट्रेड के लिए एक्सेस उपलब्ध कराता है। इंस्टीट्यूशनल ट्रेडर्स क्रिप्टो टोकन्स को सीधे खरीदने के बजाय एक प्रॉक्सी के जरिए इनमें इनवेस्ट करना पसंद करते हैं। Goldman Sachs ने पिछले वर्ष Galaxy Digital के साथ बिटकॉइन फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स की ट्रेडिंग शुरू की थी। हालांकि, इसकी नई OTC क्रिप्टो ऑप्शंस ट्रेडिंग में रिस्क अधिक है। हाल के महीनों में कुछ फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस ने क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर अपना रुख बदला है और ये इससे जुड़ी ट्रेडिंग में संभावना तलाश रहे हैं।

Ether के ETH 2.0 पर अपग्रेड करने से पहले इसमें ट्रेडिंग बढ़ी है। इस अपग्रेड से इलेक्ट्रिसिटी और स्टेकिंग के लिए कंप्यूटेशंस की जरूरत कम होने का अनुमान है जिससे इस टोकन का एक्सेस आसान होगा। स्टेकिंग पर अधिक रिटर्न की संभावना से डेट इनवेस्टर्स भी इस टोकन में दिलचस्पी ले सकते हैं। स्टेकिंग में टोकन को एक निर्धारित अवधि के लिए लॉक किया जाता है, जिससे यह बॉन्ड की तरह बन जाता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Ether, Options, Trading, Service, client, OTC, Transactions
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.