GameStop ने लॉन्च किया क्रिप्टो और NFT वॉलेट

इस सेल्फ-कस्टोडियल Ethereum वॉलेट से गेमर्स और अन्य यूजर्स डीसेंट्रलाइज्ड ऐप्स पर क्रिप्टोकरेंसीज और NFT को भेजने और प्राप्त करने के अलावा स्टोर और इस्तेमाल कर सकेंगे

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 24 मई 2022 17:58 IST
ख़ास बातें
  • इस वॉलेट में Loopring की ZK टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है
  • यह वॉलेट यूजर्स के IP एड्रेस और GPS जैसी इनफॉर्मेशन को ट्रैक नहीं करता
  • फर्म का कहना है कि यह एक बीटा लॉन्च है

यह यूजर्स को सॉफ्टवेयर का एक डेस्कटॉप वर्जन उपलब्ध कराता है

वीडियो गेम रिटेलर GameStop ने क्रिप्टो और नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) वॉलेट लॉन्च किया है। इसके साथ ही GameStop डिजिटल एसेट्स में आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है। इस सेल्फ-कस्टोडियल Ethereum वॉलेट से गेमर्स और अन्य यूजर्स डीसेंट्रलाइज्ड ऐप्स (dApps) पर क्रिप्टोकरेंसीज और NFT को भेजने और प्राप्त करने के अलावा स्टोर और इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने वेब ब्राउजर से निकलने की जरूरत नहीं होगी।

इस वॉलेट में Loopring की ZK टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो कम कॉस्ट वाली और तेज ट्रांजैक्शंस के लिए Ethereum लेयर-2 स्केलिंग प्रोटोकॉल है। यह वॉलेट यूजर्स के IP एड्रेस और GPS जैसी इनफॉर्मेशन को ट्रैक नहीं करता। इसकी प्राइवेसी पॉलिसी में बताया गया है कि यह यूजर्स के नेटवर्क, क्लिक्स, माउस की पोजिशन और कीस्ट्रोक लॉगिंग की निगरानी करता है। यूजर्स 12 वर्ड के एक सीक्रेट रिकवरी फ्रेज के जरिए वॉलेट को एक्सेस कर सकते हैं। GameStop ने यूजर्स को यह फ्रेज लिखकर रखने की सलाह दी है क्योंकि इसके बिना वॉलेट को एक्सेस नहीं किया जा सकगा। फर्म का कहना है कि यह एक बीटा लॉन्च है और यूजर्स को वॉलेट में ज्यादा फंड नहीं रखना चाहिए। 
Advertisement

GameStop का वॉलेट Metamask के वॉलेट के समान है और यह यूजर्स को सॉफ्टवेयर का एक डेस्कटॉप वर्जन उपलब्ध कराता है। फर्म का NFT मार्केटप्लेस Immutable X टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा। इसके लिए फरवरी में Immutable X के साथ पार्टनरशिप की गई थी। इसके साथ ही NFT कंटेंट क्रिएटर्स और डिवेलपर्स को आकर्षित करने के लिए लगभग 10 करोड़ डॉलर की NFT ग्रांट लॉन्च की गई थी, जिसका भुगतान IMX टोकन्स में किया जाएगा। इस मार्केटप्लेस के लिए कोई गैस फीस नहीं चुकानी होगी। इस मार्केट प्लेस को जुलाई से शुरू होने वाली कंपनी के फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

Web 3 में स्थिति मजबूत करने के लिए कई फर्में नॉन-कस्टोडियल, मल्टीचेन क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट्स पर जोर दे रही हैं। अमेरिका के बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Coinbase ने इस महीने की शुरुआत में अपने कुछ मोबाइल ऐप क्लाइंट्स के लिए एक वॉलेट और ब्राउजर के साथ Web 3 एप्लिकेशन को इंटीग्रेट किया था। ट्रेडिंग ऐप Robinhood ने भी कई चेन्स के साथ इंटेरोपेराबिलिटी वाले नॉन-कस्टोडियल वॉलेट को बढ़ावा देने की योजना बनाई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Technology, NFT, Tracking, Users, Marketplace, Fees
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  7. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  8. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  9. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  10. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.