Crypto में निवेश करने वाले सावधान: FBI ने फ्रॉड व स्कैम को लेकर जारी की चेतावनी!

अमेरिका, क्रिप्टो स्पेस को रेग्‍युलेट करने पर काम कर रहा है, इसके बावजूद बिटकॉइन एटीएम, अमेरिका के साथ-साथ बाकी देशों के पब्लि‍क प्‍लेस में बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 8 नवंबर 2021 18:33 IST
ख़ास बातें
  • एफबीआई ने अज्ञात कॉलर्स की पेमेंट रिक्‍वेस्‍ट पर विचार ना करने को कहा है
  • बिटकॉइन एटीएम के इस्‍तेमाल से बचने की सलाह दी गई है
  • क्रिप्‍टो में धोखाधड़ी होने पर गंवाई गई रकम पाना भी मुश्‍किल होता है

एफबीआई ने लोगों को सलाह दी है कि वे अजनबियों को कोई फंड न दें

यूएस फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने अमेरिका में बढ़ रहे क्रिप्टो स्‍कैम्‍स के खिलाफ चेतावनी जारी की है। हाल ही में जारी पब्लि‍क सर्विस अनाउंसमेंट (पीएसए) में एफबीआई ने कहा है कि स्‍कैमर्स, दुर्भावनापूर्ण (मलिशस) लेनदेन को पूरा करने के लिए निर्दोष लोगों से फ‍िजिकल क्रिप्टोकरेंसी एटीएम और डिजिटल क्यूआर कोड का उपयोग करा रहे हैं।

अमेरिका, क्रिप्टो स्पेस को रेग्‍युलेट करने पर काम कर रहा है, इसके बावजूद बिटकॉइन एटीएम, अमेरिका के साथ-साथ बाकी देशों के पब्लि‍क प्‍लेस में बढ़ रहे हैं। एफबीआई ने लोगों को अज्ञात कॉलर्स की क्रिप्टो-पेमेंट रिक्‍वेस्‍ट पर विचार नहीं करने की सलाह दी है। यह भी कहा है क‍ि लोग ऐसे कॉलर्स को अपनी पर्सनल इन्‍फर्मेशन शेयर नहीं करें।
Advertisement

एफबीआई ने अपनी चेतावनी में बताया है कि स्‍कैम करने वाले अक्सर पीड़ित से पेमेंट की रिक्वेस्ट करते हैं और व‍िक्टिम के फाइनैंशल अकाउंट्स जैसे- इन्‍वेस्‍टमेंट या र‍िटायरमेंट अकाउंट्स से पैसे निकालने को कह सकते हैं। लेन-देन के दौरान स्कैमर अपने क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट से जुड़ा एक क्यूआर कोड देते हैं। इसके बाद विक्टिम को निशाना बनाया जाता है।

क्रिप्टो ओनर्स को ऐसी एटीएम मशीनों का इस्‍तेमाल करने से बचने की सलाह दी गई है, जो केवल फोन नंबर और ईमेल आईडी के आधार पर लेनदेन की अनुमति देते हैं। एफबीआई ने कहा है कि ये क्रिप्टोकरेंसी एटीएम अमेरिकी फेडरल रेग्‍युलेशन का अनुपालन नहीं कर सकते हैं और मनी लॉन्ड्रिंग की सुविधा प्रदान कर सकते हैं। ऐसे कैरेक्‍टर वाले क्रिप्टोकरेंसी एटीएम का उपयोग धोखाधड़ी की वजह बन सकता है।
Advertisement

बिटकॉइन एटीएम, अमेरिका के साथ-साथ अन्य देशों में लगातार अपनाए जा रहे हैं। अक्टूबर में, वॉलमार्ट ने विजिटर्स को क्रिप्टो सिक्का खरीदने की इजाजत देने के लिए अमेरिका के चुनिंदा स्टोर्स में 200 बिटकॉइन एटीएम इंस्‍टॉल करने की घोषणा की थी। अल सल्वाडोर में भी बिटकॉइन एटीएम लोगों को क्रिप्टो टोकन में लेन-देन करने या इसे मुद्रा में बदलने की अनुमति देते हैं।
Advertisement

एफबीआई के अनुसार, स्कैमर्स अपनी असल पहचान छुपाने के लिए सभी तरह के कम्‍युनिकेशन ऑनलाइन रखने की कोशिश करते हैं। एफबीआई ने लोगों को यह भी सलाह दी है कि वे अजनबियों को कोई फंड न दें, भले ही वो खुद को सरकारी अधिकारी या सांसद क्‍यों ना बताएं। 

क्रिप्टोकरेंसी अभी डिसेंट्रलाइज्‍ड हैं, इसलिए लॉक होने पर रकम को फ‍िर से हासिल करना मुश्किल है। स्कैमर्स को उनका क्रिप्टो भुगतान तुरंत मिल जाता है, जिसके बाद वे फौरन अपने अन्य खातों में पैसा जमा कर देते हैं। इस स्‍थ‍ित‍ि में पीड़ित के पास आर्थिक नुकसान के अलावा कुछ नहीं बचता है। 
Advertisement

अप्रैल में सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में लगभग $10.52 बिलियन (लगभग 79,194 करोड़ रुपये) के क्रिप्टो क्राइम हुए थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि क्रिप्टोकरेंसी स्पेस को नुकसान पहुंचाने में घोटाले और धोखाधड़ी एक बड़ी समस्या बनकर उभरे हैं, जो 2020 में कुल क्रिप्टोकरेंसी क्राइम का 67.8% है।
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , FBI, America, crypto space, Warning, Wal Mart, crypto crime
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  2. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  3. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  4. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  5. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  6. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Xiaomi स्मार्ट शेवर लॉन्च, दाढ़ी के हिसाब से खुद बदलेगा स्पीड, 60 दिन चलेगी बैटरी
  8. Temple डिवाइस हुआ आउट ऑफ स्टॉक, डॉक्टर ने दीपिंदर गोयल पर उठाए सवाल, अब तक रिसर्च क्यों नहीं पब्लिश की
  9. Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, खुद बताएगा कहां करनी है सफाई, 6 महीने चलेगी बैटरी!
  10. घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.