Facebook की कंपनी Meta ला सकती है डिजिटल टोकन

मेटा वीडियो गेम्स में ट्रांजैक्शंस के लिए इस्तेमाल होने वाले टोकन्स की तरह डिजिटल टोकन लाने पर विचार कर रही है। बहुत सी लोकप्रिय गेम्स में ट्रांजैक्शंस के लिए टोकन्स का इस्तेमाल होता है

Facebook की कंपनी Meta ला सकती है डिजिटल टोकन

कंपनी अपने रेवेन्यू के सोर्स भी बढ़ाना चाहती है

ख़ास बातें
  • इससे पहले Meta ने एक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च करने की कोशिश की थी
  • कंपनी ने Web 3 में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बनाई है
  • ब्लॉकचेन-बेस्ड Web 3 को इंटरनेट का अगला दौर बताया जा रहा है
विज्ञापन
सोशल मीडिया साइट Facebook को चलाने वाली Meta डिजिटल टोकन लाने की संभावना तलाश रही है। इससे पहले Meta ने एक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च करने की कोशिश की थी जिसे पहले Libra कहा गया था लेकिन बाद में उसे बदलकर Diem कर दिया गया था। हालांकि, दुनिया भर के फाइनेंशियल रेगुलेटर्स के नाराजगी जताने के कारण Meta को यह योजना रद्द करनी पड़ी थी। 

Financial Times की रिपोर्ट में बताया गया है कि मेटा के डिजिटल टोकन को कंपनी के फाउंडर Mark Zuckerberg के नाम पर 'Zuck Bucks' कहा जा रहा है। Zuckerberg ने वास्तविक दुनिया जैसा एक्सपीरिएंस देने वाले मेटावर्स के अपने विजन के लिए ई-कॉमर्स और फाइनेंशियल टूल्स को महत्वपूर्ण बताया है। इस बारे में समाचार एजेंसी AFP के एक प्रश्न के उत्तर में मेटा के प्रवक्ता ने कहा, "हम लोगों, कारोबारों और क्रिएटर्स के लिए नए प्रोडक्ट्स पर लगातार विचार करते रहते हैं। एक कंपनी के तौर पर हम मेटावर्स को बनाने पर ध्यान दे रहे हैं और इसमें पेमेंट्स और फाइनेंशियल सर्विसेज शामिल हैं।" हालांकि, प्रवक्ता ने विशेष इनोवेशंस के बारे में जानकारी नहीं दी। 

मेटा वीडियो गेम्स में ट्रांजैक्शंस के लिए इस्तेमाल होने वाले टोकन्स की तरह डिजिटल टोकन लाने पर विचार कर रही है। बहुत सी लोकप्रिय गेम्स में ट्रांजैक्शंस के लिए टोकन्स का इस्तेमाल होता है। मेटा अपने रेवेन्यू के सोर्स भी बढ़ाना चाहती है। कंपनी की एडवर्टाइजिंग से जुड़ी पॉलिसी से यूजर्स की प्राइवेसी को खतरा होने को लेकर आशंका जताई जा चुकी है।

कंपनी ने Web 3 में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बनाई है और  Web 3 सर्विसेज देने के लिए आठ ट्रेडमार्क एप्लिकेशंस दाखिल की हैं। इनमें क्रिप्टो इनवेस्टर्स के लिए विशेषतौर पर डिजाइन किया जाने वाला एक डेटिंग ऐप भी शामिल है। यह क्रिप्टो और मेटावर्क सेगमेंट्स में अपनी स्थिति मजबूत करने की मेटा की कोशिशों का हिस्सा है। ब्लॉकचेन-बेस्ड  Web 3 को इंटरनेट का अगला दौर बताया जा रहा है। इसमें क्रिप्टोकरेंसीज और नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) की बड़ी हिस्सेदारी हो सकती है। मेटा की योजना Web 3 इंडस्ट्री के लिए काम करने वाली ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर नए प्रोडक्ट्स और सर्विसेज लाने की है। कंपनी डिजिटल एसेट होल्डर्स के लिए नए सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, ई-कॉमर्स सर्विस, टेलीकॉम सर्विसेज लॉन्च करने के साथ ही मेटा से जुड़े एडवर्टाइजिंग प्लेटफॉर्म भी पेश कर सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  2. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  3. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  4. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  5. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
  6. 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Tecno Spark 50 Pro पेश, Helio G100 Ultimate के साथ गजब हैं फीचर्स
  7. Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  8. Sharp AQUOS R11 लॉन्च: कैमरे में लगी हैं 8 खास लाइट्स, अच्छी नींद लेने में करेंगी मदद
  9. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
  10. मार्कशीट के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं! सिर्फ 2 मिनट में ऑनलाइन करें डाउनलोड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »