190 मिलियन डॉलर की चोरी के बाद एथिकल हैकर्स ने Nomad के लिए वसूले 9 मिलियन डॉलर

Nomad ने अब तक 20 मिलियन डॉलर (लगभग 158 करोड़ रुपये) से अधिक की वसूली करने के बाद कहा कि कंपनी हैकर्स को यूजर्स फंड प्राप्त करने के लिए 10 प्रतिशत तक का इनाम दे रही है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 5 अगस्त 2022 23:33 IST
ख़ास बातें
  • USD Coins में $3.75 मिलियन और Tether में $2 मिलियन लौटाए गए
  • Covalent Query में $1.4 मिलियन और Frax में $1.2 मिलियन की वसूली शामिल
  • Nomad ने अब तक 20 मिलियन डॉलर से अधिक की वसूली कर ली है

अब तक करीब 90 लाख डॉलर (करीब 71 करोड़ रुपये) लौटाए जा चुके हैं

ब्लॉकचैन सिक्योरिटी फर्म PeckShield की एक रिपोर्ट के अनुसार, एथिकल हैकर्स उर्फ ​​​​व्हाइट हैट हैकर्स, जिन्होंने क्रिप्टो पर हमले के दौरान क्रॉस-चेन टोकन ब्रिज Nomad की ओर से फंड की सुरक्षा की थी, कंपनी से संबंधित वॉलेट एड्रेस पर फंड वापस करना शुरू कर दिया है। इस तरह अब तक करीब 90 लाख डॉलर (करीब 71 करोड़ रुपये) लौटाए जा चुके हैं, जो कुल नुकसान का करीब 4.75 फीसदी है। Nomad पर अटैक के बाद, जिसमें $190 मिलियन (लगभग 1,505 करोड़ रुपये) से अधिक की धनराशि चोरी हो गई थी, कंपनी ने टोकन की वसूली के लिए बुधवार को एक वॉलेट एड्रेस पब्लिश किया था।

Etherscan के डेटा से पता चलता है कि अब तक लौटाए गए टोकन में USD Coins में $3.75 मिलियन, Tether में $2 मिलियन (लगभग 15.8 करोड़ रुपये), Covalent Query टोकन में $1.4 मिलियन (लगभग 11 करोड़ रुपये), और Frax में $1.2 मिलियन (लगभग 9.5 रुपये) शामिल हैं।
Advertisement
 

अधिकांश फंड ज्ञात इथेरियम नेम सर्विस डोमेन वॉलेट एड्रेस से आए हैं, और ये व्यक्ति हैक में भाग लेने वाले 300 वॉलेट में से हैं। हालांकि एथिकल हैकर्स ने घटना के दौरान Nomad के धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की, जब प्रोटोकॉल ने अटैक के बाद एक ट्वीट में धन वापस करने अनुरोध किया था।

सिक्योरिटी फर्म ने अनुमान लगाया है कि तीन प्रमुख एड्रेस में अभी भी चोरी की गई क्रिप्टो का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा है। इन हैकर्स में से 10 प्रतिशत के पास ENS डोमेन एड्रेस हैं और ये चोरी के फंड में लगभग 6 मिलियन डॉलर (लगभग 47.5 करोड़ रुपये) रखते हैं। Nomad टीम ने पुष्टि की है कि वे फंड खोजने के लिए कानूनी एजेंसियों और एक टॉप चेन एनालिसिस कंपनी, TRM Labs के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
Advertisement

Nomad ने अब तक 20 मिलियन डॉलर (लगभग 158 करोड़ रुपये) से अधिक की वसूली करने के बाद कहा कि कंपनी हैकर्स को यूजर्स फंड प्राप्त करने के लिए 10 प्रतिशत तक का इनाम दे रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency, Nomad
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  2. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
  2. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  3. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  4. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  5. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
  7. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  8. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  10. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.