Bitcoin और Ethereum व्हेल्स ने कुछ दिनों के भीतर किए हजारों बड़े ट्रांजेक्शन, कीमत करोड़ों में...

वे क्रिप्टो वॉलेट जो किसी विशेष एसेट में $10 मिलियन (लगभग 77 करोड़ रुपये) तक या उससे अधिक रखते हैं, उन्हें उस एसेट का "व्हेल" माना जाता है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 12 मई 2022 18:38 IST
ख़ास बातें
  • 11 मई, बुधवार को, इथेरियम व्हेल ने 2,956 ट्रांजेक्शन किए
  • इनमें से प्रत्येक ट्रांजेक्शन की वैल्यू 1 मिलियन डॉलर से अधिक है
  • Bitcoin (BTC) व्हेल्स ने भी एक ही दिन में कई लार्ज-स्केल ट्रास्फर किए

ETH एक नए सुधार के लिए तैयार है जिसे 'Merge' कहा जा रहा है।

वर्तमान में क्रिप्टो मार्केट डाउन है, लेकिन इसके बावजूद इथेरियम व्हेल (Ethereum Whales) ETH क्रिप्टोकरेंसी को भारी मात्रा में ट्रांस्फर कर रहे हैं। 11 मई, बुधवार को, इथेरियम व्हेल ने 2,956 ट्रांजेक्शन किए, जो पांच महीने के उच्चतम स्तर पर है। इनमें से प्रत्येक ट्रांजेक्शन की वैल्यू 1 मिलियन डॉलर (लगभग 7 करोड़ रुपये) से अधिक है। डेटा एक क्रिप्टो एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म Santiment द्वारा इकट्ठा किया गया था। वे क्रिप्टो वॉलेट जो किसी विशेष एसेट में $10 मिलियन (लगभग 77 करोड़ रुपये) तक या उससे अधिक रखते हैं, उन्हें उस एसेट का "व्हेल" माना जाता है।

ETH की तरह ही Bitcoin व्हेल्स ने भी कई लार्ज-स्केल ट्रास्फर किए। Glassnode के आंकड़ों के अनुसार, 11 मई को केवल एक ही दिन में कई व्हेल वॉलेट से एक्सचेंज्स में BTC के सबसे बड़े ट्रांस्फर हुए थे।
Advertisement

बेलोबाबा क्रिप्टो एसेट मैनेजमेंट के मुख्य निवेश अधिकारी कार्लोस गोमेज़ ने इसे लेकर अपनी राय भी शेयर की।

गोमेज़ ने कहा, आम तौर पर व्हेल द्वारा एक बड़ी संचय घटना यह संकेत दे सकती है कि बॉटम (गिरावट) दूर नहीं है।"
Advertisement

इस बीच, सोशल मीडिया पर BTC और ETH के ट्रांस्फर्स के स्क्रीनशॉट सामने आए हैं।
Advertisement
 
 

जबकि बीटीसी वैल्यू के हिसाब से सबसे मूल्यवान क्रिप्टो एसेट बनी हुई है, ईटीएच एक नए सुधार के लिए तैयार है जिसे 'Merge' कहा जा रहा है।

इस बदलाव का उद्देश्य इथेरियम की पावर कंजप्शन को 99 प्रतिशत तक कम करना है।
Advertisement

CoinMarketCap के अनुसार, इस समय, कुल क्रिप्टो मार्केट कैप $1.17 ट्रिलियन (लगभग 91,01,968 करोड़ रुपये) है। मार्च के बाद, क्रिप्टो बाजार वैल्यूएशन की वैल्यू में गिरावट जारी रही है। 31 मार्च तक, क्रिप्टो सेक्टर का मार्केट कैप बढ़कर 2.14 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1,62,77,490 करोड़ रुपये) हो गया था।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.