मैं आगे भी Dogecoin को सपोर्ट करता रहूंगा: Elon Musk

एलन मस्क का ये ट्वीट उस घटना के कुछ दिन बाद आया है जब एक अमेरिकी निवेशक जॉनसन ने उन पर $258 बिलियन (लगभग 20,13,831 करोड़ रुपये) का मुकदमा दायर कर दिया था

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 जून 2022 11:44 IST
ख़ास बातें
  • Tesla के मालिक मस्क ने ट्वीट के जरिए फिर से डॉजकॉइन को किया सपोर्ट
  • पिछले साल डॉजकॉइन 0.73 डॉलर (लगभग 56 रुपये) पर ट्रेड कर रहा था
  • वर्तमान में डॉजकॉइन की कीमत 4.52 रुपये चल रही है

एलन मस्क के ट्वीट के बाद डॉजकॉइन की कीमत एकदम से 11% उछल गई

Dogecoin सपोर्टर के रूप में जाने जानेवाले अरबपति शख्स Elon Musk ने कहा है कि वह आगे भी डॉजकॉइन को सपोर्ट करना जारी रखेंगे। Tesla के मालिक मस्क ने एक ट्वीट के जरिए फिर से डॉजकॉइन के बारे में बयान जारी किया है। एक यूजर के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए उन्होंने DOGE के बारे में अपनी मंशा जाहिर की। 

Elon Musk के ट्वीट के बाद डॉजकॉइन की कीमत फिर उछली, जैसा कि हमेशा से होता भी आ रहा है। इससे पहले जब भी SpaceX के मालिक ने डॉजकॉइन के बारे में कोई ट्वीट किया, इसकी कीमत बहुत ज्यादा प्रभावित होती रही है। अबकी बार भी मस्क के ट्वीट का असर डॉजकॉइन के प्राइस (Dogecoin Price) पर ऐसा हुआ कि इसकी कीमत एकदम से 11% उछल गई। ट्वीट से पहले डॉजकॉइन 0.052 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। ट्वीट के बाद इसकी कीमत एकदम से 0.058 डॉलर (लगभग 4.52 रुपये) पर पहुंच गई। 

एलन मस्क का ये ट्वीट उस घटना के कुछ दिन बाद आया है जब एक अमेरिकी निवेशक जॉनसन ने उन पर $258 बिलियन (लगभग 20,13,831 करोड़ रुपये) का मुकदमा दायर कर दिया था। निवेशक ने मुकदमे का कारण बताया कि Tesla और SpaceX के सीईओ इस मीम कॉइन को सपोर्ट करने के लिए एक खास पिरामिड स्कीम चला रहे हैं। हालांकि केस दायर करने वाले निवेशक के वकील की ओर से कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया गया था जो यह साबित कर सके कि मस्क द्वारा ऐसी कोई स्कीम चलाई जा रही है। 

शख्स ने अपनी बात के लिए तर्क दिया कि अरबपति मस्क के सपोर्ट के कारण लोगों ने डॉजकॉइन क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया। 2021 में डॉजकॉइन में आई जबरदस्थ ग्रोथ का हवाला देते हुए शख्स ने कहा कि पिछले साल डॉजकॉइन 0.73 डॉलर (लगभग 56 रुपये) पर ट्रेड कर रहा था जो कि अब उस कीमत से 90 प्रतिशत नीचे गिर चुका है। डॉजकॉइन में आए इस उछाल का कारण मस्क का DOGE के लिए सपोर्ट रहा जिससे निवेशक गुमराह हुए। 
Advertisement

मुकदमा दायर करने वाला शख्स जॉनसन चाहता था कि उसे उसके नुकसान की भरपाई के रूप में 67 खरब रुपये का भुगतान किया जाए। वह 2019 से डॉजकॉइन में निवेश करता आ रहा था और उसे 172 खरब डॉलर का नुकसान हुआ है। जॉनसन ने कहा कि मस्क को डॉजकॉइन का सपोर्ट करने से रोका जाना चाहिए। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, Dogecoin, Musk Doge tweet, Cryptocurrency

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.