Dogecoin पर Elon Musk फिर दिखे मेहरबान, 24 घंटे में 8 प्रतिशत उछली कीमत

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि आज डॉजकॉइन की कीमत में महत्वपूर्ण गिरावट आई है।

Dogecoin पर Elon Musk फिर दिखे मेहरबान, 24 घंटे में 8 प्रतिशत उछली कीमत

डॉजकॉइन में आई रैली की वजह एलन मस्क के ड्रोन शो को माना जा रहा है।

ख़ास बातें
  • एक पार्टी के दौरान मस्क ने ड्रोन के माध्यम से Dogecoin की आकृति बनाई।
  • मस्क ने हाल ही में The Cyber Rodeo नाम से पार्टी आयोजित की थी।
  • डॉजकॉइन में इन दिनों बड़ी बढोत्तरी देखी जा रही है।
विज्ञापन
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ने डॉजकॉइन निवेशकों की एक बार फिर से चांदी कर दी है। मस्क हमेशा से डॉजकॉइन को सपोर्ट करते आए हैं और उनके ट्विट्स के कारण इस मीम क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों पर खासा असर देखा जाता है। हाल ही में आयोजित एक पार्टी में मस्क ने फिर से DOGE के लिए अपना प्यार जताया और डॉजकॉइन की रैली को चिंगारी दे दी है। मीम क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में यह सबसे बड़ा टोकन है। इस हफ्ते में यह दूसरी बार है जब Dogecoin की कीमतों में बड़ा उछाल देखा गया है। 

Elon Musk ने हाल ही में टेक्सास में " द साइबर रोडिओ (The Cyber Rodeo)" नाम से एक पार्टी आयोजित की थी, जिसमें उन्होंने ड्रोन के माध्यम से Dogecoin की आकृति बनाई। इसका असर भी जल्द ही देखने को मिला और 24 घंटों के दौरान में ही डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin Price) 8 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गई। Coinmarketcap के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 24 घंटों में  यह टोकन  $0.1418 (लगभग 10.77 रुपये) से $0.1527 (लगभग 11.59 रुपये) पर पहुंच गया है। इसी के साथ इसका इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन भी एक बार फिर से 20 मिलियन डॉलर (लगभग 1,471,528,197,117 रुपये) को पार कर गया है। 

वहीं, गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि आज डॉजकॉइन की कीमत में महत्वपूर्ण गिरावट आई है। खबर लिखने के समय तक भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर (CoinSwitchkuber) पर डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price in India) 6.14% की गिरावट के साथ 11.47 रुपये पर बनी हुई थी। हालांकि, इससे पहले 5 अप्रैल को इस मीम क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में अचानक 18.80% का उछाल देखा गया था और टोकन 10.84 रुपये से 13.48 रुपये पर छलांग लगा गया था। उसके बाद 6 अप्रैल को डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin Price) में 14.53% की गिरावट आ गई थी। 

डॉजकॉइन के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी शिबा इनु (Shiba Inu) की शुरुआत भी आज गिरावट के साथ हुई। शिबा इनु (SHIB) में आज 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज हुई है। खबर लिखने के समय तक भारत में शिबा इनु की कीमत 0.001910 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »