एलन मस्क ने किया 10 लाख Dogecoin देने का वादा, लेकिन पहले ये अफवाह सही साबित करनी होगी

एलन के पिता एरोल मस्क ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने जाम्बिया में "अंडर द टेबल" माइन से अपने बेटे के दक्षिण अफ्रीका से अमेरिका भागने के लिए पन्ने का इस्तेमाल किया। इसी के बाद से अफवाहें तेज हो गई थी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2023 21:12 IST
ख़ास बातें
  • पिछले कुछ समय से अफवाह है कि Elon Musk के पास पन्ना खदान है
  • मस्क ने एक ट्वीट में लिखा, जो यह साबित करेगा उसे 10 लाख डॉजकॉइन मिलेंगे
  • मस्क ने जनवरी में भी इस अफवाह पर खेद जताया था
पिछले कुछ समय से अफवाह है कि दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक एलन मस्क (Elon Musk) के परिवार के पास क्षिण अफ्रीका में एक पन्ना खदान है और उनके पिता इस खदान से होने वाली कमाई के जरिए मस्क को वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं। अफवाहों ने आग तब पकड़ी, जब एलन के पिता, एरोल मस्क ने एक इंटरव्यू में यह बोल डाला कि उन्होंने जाम्बिया में एक खदान से अपने बेटे के दक्षिण अफ्रीका से अमेरिका भागने के लिए पन्ने (Emerald) का इस्तेमाल किया। इससे पहले की दुनिया भर में इस बात की चर्चा हो, मस्क ने सोशल मीडिया पर यह दावा कर दिया है कि जो यह साबित करेगा कि उनके परिवार के पास पन्ने की खदान (Emerald Mine) है, मस्क उसे 10 लाख डॉजकॉइन (Dogecoins) देंगे।

ट्विटर पर DogeDesigner (@cb_doge) यूजर ने मस्क के सपोर्ट में एक ट्वीट किया, जिसमें उसने लिखा कि वह उस मीडिया आउटलेट को 69.420 डॉजकॉइन देगा, जो यह साबित करेगा कि एलन मस्क पन्ने की खदान के मालिक हैं। यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, "एलन मस्क के पास कभी पन्ना खदान नहीं थी। गलत सूचना प्रकाशित करने वाले सभी मीडिया आउटलेट्स के लिए 69.420 डॉज का खुला ऑफर। मुझे इसके अस्तित्व का प्रमाण भेजो और अपना डॉज ले लो।"

इतना ही नहीं, इस पोस्ट के रिप्लाई में एलन मस्क ने दावा कर डाला कि जो यह साबित करेगा, मस्क उसे 10 लाख Dogecoins देंगे। एलोन मस्क ने अपने रिप्लाई में लिखा, "मैं इस खदान के अस्तित्व के प्रमाण के लिए एक लाख डॉजकॉइन का भुगतान करूंगा!" 
 

NDTV के अनुसार, एलन के पिता एरोल मस्क ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने जाम्बिया में "अंडर द टेबल" माइन से अपने बेटे के दक्षिण अफ्रीका से अमेरिका भागने के लिए पन्ने का इस्तेमाल किया। इसी के बाद से अफवाहें तेज हो गई थी।
Advertisement

मस्क ने इसी साल जनवरी में भी ट्वीट किया था कि "नकली पन्ना खदान वाली चीज बहुत कष्टदायक है। जैसे, वैसे भी यह चीज वास्तव में कहां है?"
Advertisement
 

Gadgets 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, खबर लिखते समय तक एक डॉजकॉइन की कीमत करीब 6.41 रुपये थी, जिस हिसाब से 10 लाख डॉज की कीमत 64.10 लाख रुपये होती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.