El Salvador ने टाला बिटकॉइन बॉन्ड, मार्केट की खराब स्थिति को बताया कारण

इससे पहले El Salvador ने 15 से 20 मार्च के बीच एक अरब डॉलर के बॉन्ड लॉन्च करने का अनुमान दिया था

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 23 मार्च 2022 17:44 IST
ख़ास बातें
  • इन बॉन्ड पर 6.5 प्रतिशत का वार्षिक इंटरेस्ट मिलेगा
  • बॉन्ड की बिक्री से मिलने वाले फंड से एक बिटकॉइन सिटी बनाने की योजना है
  • अमेरिका सहित कुछ देशों में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर कानून बन रहे हैं

El Salvador की सरकार का कहना है कि बिटकॉइन को कानूनी दर्जा देने का फायदा हुआ है

बिटकॉइन को कानूनी दर्जा देने वाले शुरुआती देशों में से एक El Salvador के फाइनेंस मिनिस्टर Alejandro Zelaya ने कहा है कि उनका देश अपना पहला बिटकॉइन बॉन्ड इश्यू करने के लिए तैयार है लेकिन इसके लिए सही मौके का इंतजार किया जा रहा है। इससे पहले El Salvador ने 15 से 20 मार्च के बीच एक अरब डॉलर (लगभग 7,620 करोड़ रुपये) के बॉन्ड लॉन्च करने का अनुमान दिया था। 

Zelaya ने एक न्यूज इंटरव्यू में कहा, "हम इसके लिए तैयार हैं।" हालांकि, इसके साथ ही उनका कहना था कि सरकार इसके लिए प्रेसिडेंट Nayib Bukele से अनुमति मिलने का इंतजार कर रही है। यह पूछने पर कि क्या बॉन्ड के लिए अभी सही समय है, Zelaya ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें कुछ और दिनों का इंतजार करना होगा।" उन्होंने कहा कि वह मार्च और अप्रैल के बीच इसका लॉन्च चाहते हैं और इसे सितंबर से आगे नहीं ले जाएंगे। उन्होंने बताया कि मई या जून में मार्केट की स्थिति कुछ अलग होगी। सितंबर के बाद इंटरनेशनल मार्केट में जाने पर फंड जुटाना मुश्किल होगा।
Advertisement

इससे पहले Zelaya ने कहा था बॉन्ड को लॉन्च करने का समय एक समस्या हो सकता है। उन्होंने यूक्रेन में में युद्ध का जिक्र करते हुए कहा था कि इससे इंटरनेशनल मार्केट पर असर पड़ रहा है। Bukele ने पिछले वर्ष इन बॉन्ड की बिक्री से मिलने वाले फंड से एक बिटकॉइन सिटी बनाने की घोषणा की थी। इन बॉन्ड पर 6.5 प्रतिशत का वार्षिक इंटरेस्ट मिलेगा। उन्होंने बताया था कि इस फंड का आधा हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर और जियोथर्मल एनर्जी से होने वाली बिटकॉइ माइनिंग में लगाया जाएगा। 

हालांकि, Zelaya ने बाद में कहा था कि बॉन्ड को सरकार की ओर से इश्यू नहीं किया जाएगा, बल्कि इसे सरकारी थर्मल पावर कंपनी La Geo इश्यू करेगी। इन बॉन्ड के लिए El Salvador की सरकार की ओर से सॉवरेन गारंटी उपलब्ध कराई जाएगी। El Salvador की सरकार का कहना है कि बिटकॉइन को कानूनी दर्जा देने का फायदा हुआ है और इससे इकोनॉमी में तेजी आई है। कुछ देश क्रिप्टोकरेंसीज को बढ़ावा देने की योजना बना रहे हैं, जबकि यूरोपियन यूनियन का कहना है कि क्रिप्टोकरेंसीज में रिस्क अधिक होने के कारण इनसे बचना चाहिए। अमेरिका सहित बहुत से देशों में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर कानून बनाने पर भी काम हो रहा है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Economy, Al Salvador, Government, Bond, Bitcoin
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.