El Salvador ने टाला बिटकॉइन बॉन्ड, मार्केट की खराब स्थिति को बताया कारण

इससे पहले El Salvador ने 15 से 20 मार्च के बीच एक अरब डॉलर के बॉन्ड लॉन्च करने का अनुमान दिया था

El Salvador ने टाला बिटकॉइन बॉन्ड, मार्केट की खराब स्थिति को बताया कारण

El Salvador की सरकार का कहना है कि बिटकॉइन को कानूनी दर्जा देने का फायदा हुआ है

ख़ास बातें
  • इन बॉन्ड पर 6.5 प्रतिशत का वार्षिक इंटरेस्ट मिलेगा
  • बॉन्ड की बिक्री से मिलने वाले फंड से एक बिटकॉइन सिटी बनाने की योजना है
  • अमेरिका सहित कुछ देशों में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर कानून बन रहे हैं
विज्ञापन
बिटकॉइन को कानूनी दर्जा देने वाले शुरुआती देशों में से एक El Salvador के फाइनेंस मिनिस्टर Alejandro Zelaya ने कहा है कि उनका देश अपना पहला बिटकॉइन बॉन्ड इश्यू करने के लिए तैयार है लेकिन इसके लिए सही मौके का इंतजार किया जा रहा है। इससे पहले El Salvador ने 15 से 20 मार्च के बीच एक अरब डॉलर (लगभग 7,620 करोड़ रुपये) के बॉन्ड लॉन्च करने का अनुमान दिया था। 

Zelaya ने एक न्यूज इंटरव्यू में कहा, "हम इसके लिए तैयार हैं।" हालांकि, इसके साथ ही उनका कहना था कि सरकार इसके लिए प्रेसिडेंट Nayib Bukele से अनुमति मिलने का इंतजार कर रही है। यह पूछने पर कि क्या बॉन्ड के लिए अभी सही समय है, Zelaya ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें कुछ और दिनों का इंतजार करना होगा।" उन्होंने कहा कि वह मार्च और अप्रैल के बीच इसका लॉन्च चाहते हैं और इसे सितंबर से आगे नहीं ले जाएंगे। उन्होंने बताया कि मई या जून में मार्केट की स्थिति कुछ अलग होगी। सितंबर के बाद इंटरनेशनल मार्केट में जाने पर फंड जुटाना मुश्किल होगा।

इससे पहले Zelaya ने कहा था बॉन्ड को लॉन्च करने का समय एक समस्या हो सकता है। उन्होंने यूक्रेन में में युद्ध का जिक्र करते हुए कहा था कि इससे इंटरनेशनल मार्केट पर असर पड़ रहा है। Bukele ने पिछले वर्ष इन बॉन्ड की बिक्री से मिलने वाले फंड से एक बिटकॉइन सिटी बनाने की घोषणा की थी। इन बॉन्ड पर 6.5 प्रतिशत का वार्षिक इंटरेस्ट मिलेगा। उन्होंने बताया था कि इस फंड का आधा हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर और जियोथर्मल एनर्जी से होने वाली बिटकॉइ माइनिंग में लगाया जाएगा। 

हालांकि, Zelaya ने बाद में कहा था कि बॉन्ड को सरकार की ओर से इश्यू नहीं किया जाएगा, बल्कि इसे सरकारी थर्मल पावर कंपनी La Geo इश्यू करेगी। इन बॉन्ड के लिए El Salvador की सरकार की ओर से सॉवरेन गारंटी उपलब्ध कराई जाएगी। El Salvador की सरकार का कहना है कि बिटकॉइन को कानूनी दर्जा देने का फायदा हुआ है और इससे इकोनॉमी में तेजी आई है। कुछ देश क्रिप्टोकरेंसीज को बढ़ावा देने की योजना बना रहे हैं, जबकि यूरोपियन यूनियन का कहना है कि क्रिप्टोकरेंसीज में रिस्क अधिक होने के कारण इनसे बचना चाहिए। अमेरिका सहित बहुत से देशों में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर कानून बनाने पर भी काम हो रहा है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Economy, Al Salvador, Government, Bond, Bitcoin
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  2. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  4. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  5. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  6. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »