दुबई में बनेगा बिटकॉइन टावर, ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर होगा जोर

यह एक होटल होगा और इसका आकार मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन से प्रेरित है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 मई 2023 12:14 IST
ख़ास बातें
  • इसका आकार सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन से प्रेरित है
  • इस प्रोजेक्ट को रियल एस्टेट कारोबारी Salvatore Leggiero तैयार कर रहे हैं
  • दुबई को क्रिप्टो और Web3 कम्युनिटीज का हब बनाने की कोशिशें हो रही हैं

इसमें ब्लॉकचेन और Web3 से जुड़ी बहुत सी सर्विसेज मिलेंगी

दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग Burj Khalifa के बाद दुबई में Bitcoin Tower बनाने की तैयारी की जा रही है। यह एक होटल होगा और इसका आकार मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन से प्रेरित है। इसमें ब्लॉकचेन और Web3 से जुड़ी बहुत सी सर्विसेज मिलेंगी। इसमें सामान्य कामकाज के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बहुत कम इस्तेमाल करने का लक्ष्य है। 

बिटकॉइन टावर प्रोजेक्ट को रियल एस्टेट कारोबारी Salvatore Leggiero तैयार कर रहे हैं। Finbold की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस सप्ताह दुबई में हुई COP28 की मीटिंग में इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी के साथ ही इसका डिजाइन भी दिखाया गया था। दुबई की ओर से बिटकॉइन को एक सम्मान के तौर पर बनाए जा रहे इस होटल में 40 मंजिलें होंगी। इसमें नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) की इंटरनल रिवॉर्ड्स और ट्रांजैक्शन सिस्टम में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी होगी। इसमें ठहरने वाले गेस्ट्स के होटल के साथ क्रिप्टोकरेंसीज को स्टेक करने पर उन्हें अपने बिल का भुगतान रिवॉर्ड्स को भुनाने के जरिए करने की सुविधा मिलेगी। 
Advertisement

इसके डिजाइन में सुधार के लिए Leggiero ने मशहूर आर्किटेक्ट Simone Micheli को जिम्मेदारी दी है। दुबई को क्रिप्टो और Web3 कम्युनिटीज का एक हब बनाने की कोशिशें हो रही हैं। दुबई में कारोबार करने वाली क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों के लिए मार्च में नए रेगुलेशंस जारी किए गए थे। इसके अलावा दुबई में क्रिप्टो से जुड़े कारोबार करने वाली फर्मों पर लगभग 55,000 डॉलर की वार्षिक सुपरविजन फीस लगाने का भी फैसला किया गया है। पिछले वर्ष दुबई ने क्रिप्टो से जुड़े कारोबारों की निगरानी के लिए वर्चुअल रेगुलेटरी अथॉरिटी (VARA) कही जाने वाली विशेष रेगुलेटरी यूनिट बनाई थी। 

क्रिप्टो से जुड़े नए कानून का उल्लंघन करने वालों को सजा देने का अधिकार भी VARA के पास है। यह उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के अलावा और उनके कारोबार को बंद कर सकती है। दुबई के निवासियों को क्रिप्टो से जुड़ी एक्टिविटीज में शामिल होने से पहले  VARA के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके अलावा क्रिप्टो एक्सचेंज जैसे वर्चुअल एसेट्स से जुड़े कारोबारों को भी VARA को विवरण देने होंगे। दुबई में क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े कानून को लागू करने का उद्देश्य इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स को लागू करना और इस इंडस्ट्री को बढ़ाना है। इससे क्रिप्टो इनवेस्टर्स के लिए सुरक्षा को भी पक्का किया जा सकेगा। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.