ड्रग माफ‍ियाओं ने मनी लॉन्ड्रिंग के लिए Cryptocurrency का इस्‍तेमाल बढ़ाया : रिपोर्ट

‘जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल’ और ‘सिनालोआ कार्टेल’ जैसे गिरोहों के बीच बिटकॉइन का इस्‍तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए बढ़ रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 मार्च 2022 13:03 IST
ख़ास बातें
  • UN से जुड़े इंटरनेशनल नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड ने यह बताया है
  • क्रिमि‍नल्‍स अवैध कैश को छोटी मात्रा में बांटकर कई अकाउंट्स में भेजते हैं
  • फ‍िर इन अकाउंट्स के जरिए छोटी मात्रा में बार-बार बिटकॉइन खरीदते हैं

रिपोर्ट में कहा गया है कि अपराधी मैक्सिकन कानून का फायदा उठाते हैं।

मैक्सिको और कोलंबिया में ड्रग कार्टेल तेजी से (Bitcoin) जैसी क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र (UN) से जुड़े इंटरनेशनल नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड (INCB) ने यह जानकारी दी है। बोर्ड की सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि सिर्फ मैक्सिको में एकसाल में मैक्सिकन कार्टेल ने 25 बिलियन डॉलर (लगभग 1,84,690 करोड़ रुपये) की मनी लॉन्ड्रिंग की है। इन्‍हें दुनिया का ‘सबसे अमीर और ताकतवर ऑर्गनाइज्‍ड क्रिमिनल ग्रुप्‍स' कहा गया है। रिपोर्ट बताती है कि खासतौर से ‘जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल' और ‘सिनालोआ कार्टेल' जैसे गिरोहों के बीच बिटकॉइन का इस्‍तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए बढ़ रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अपराधी मैक्सिकन कानून का फायदा उठाते हैं। वहां के कानून के अनुसार क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म को 2,830 डॉलर (लगभग 216,200 रुपये) से अधिक के लेनदेन के बारे में अधिकारियों को जानकारी देनी होती है, जबकि इससे कम के लेनदेन पर कोई इन्‍फर्मेशन नहीं दी जाती।  

इसी वजह से क्रिमि‍नल्‍स अवैध कैश को छोटी मात्रा में बांट देते हैं और उन्हें विभिन्न बैंक अकाउंट्स में जमा करते हैं। फ‍िर वो अपने सहयोगियों को पेमेंट करने के लिए इन अकाउंट्स के जरिए छोटी मात्रा में बार-बार बिटकॉइन खरीदते हैं। 

रिपोर्ट में अमेरिका के ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन के हवाले से कहा गया है कि मैक्सिको और कोलंबिया के ये ऑर्गनाइज्‍ड क्रिमिनल ग्रुप्‍स वर्चुअल करेंसी के इस्‍तेमाल को बढ़ा रहे हैं। 
Advertisement

बोर्ड के प्रतिनिधि राउल मार्टिन डेल कैंपो ने एक न्‍यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि INCB एक रेड अलर्ट जारी कर रहा है, ताकि ये देश क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट सिस्‍टम को बेहतर तरीके से रेगुलेट करने पर विचार कर सकें। उन्होंने कहा कि दोनों देश ट्रांजैक्‍शन पर ट्रांसपेरेंसी लाने के लिए अपने कानूनों में और सुधार कर सकते हैं।
Advertisement

क्रिप्‍टोकरेंसी को लेकर दुनियाभर के देश अपने स्‍तर पर कानून बना रहे हैं। दुबई में क्रिप्टो सेगमेंट अब एक नए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क के तहत आएगा। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मखतूम ने वर्चुअल एसेट्स के लिए एक नए कानून पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके साथ ही क्रिप्टो सेगमेंट की निगरानी के लिए वर्चुअल एसेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (VARA) भी बनाई गई है। 

यह वर्चुअल एसेट्स के प्रकार की कैटेगरी और इनकी निगरानी के लिए नियंत्रण तय करेगी। VARA के पास नए कानून का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने और सजा देने के साथ ही बिजनेस पर रोक लगाने का भी अधिकार है।
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.