Bitcoin को लेकर भी आशंकित हैं इनवेस्टर्स

सभी क्रिप्टोकरेंसीज की मार्केट वैल्यू 1.3 लाख करोड़ डॉलर रह गई है, जो नवंबर में लगभग 3 लाख करोड़ डॉलर की थी

Bitcoin को लेकर भी आशंकित हैं इनवेस्टर्स

Robinhood जैसे ट्रेडिंग ऐप्स ने इस सेगमेंट में रिटेल इनवेस्टमेंट बढ़ाने में मदद की है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन लगभग 69,000 डॉलर के हाई लेवल से घटकर लगभग 30,000 डॉलर पर है
  • क्रिप्टो मार्केट में इस महीने की शुरुआत में भारी बिकवाली हुई थी
  • बड़े एक्सचेंजों पर सभी क्रिप्टोकरेंसीज की स्पॉट मार्केट वॉल्यूम घटी है
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में पिछले कुछ सप्ताहों में काफी गिरावट आई है। यह नवंबर की शुरुआत में लगभग 69,000 डॉलर के हाई लेवल से घटकर लगभग 30,000 डॉलर पर है। इसने 12 मई को 25,401 डॉलर के साथ 17 महीने का लो लेवल छुआ था। 

सभी क्रिप्टोकरेंसीज की मार्केट वैल्यू 1.3 लाख करोड़ डॉलर रह गई है, जो नवंबर में लगभग 3 लाख करोड़ डॉलर की थी। डेटा प्लेटफॉर्म Coinglass का मार्केट सेंटीमेंट से जुड़ा Fear & Greed index पिछले कुछ दिनों में 13 के निकट रहा है। इस इंडेक्स में 0 बहुत अधिक डर और 100 बहुत अधिक लालच का संकेत देता है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 2,000 डॉलर पर है। यह नवंबर में 4,868 डॉलर के हाई से लगभग 60 प्रतिशत गिर चुका है। बड़े एक्सचेंजों पर सभी क्रिप्टोकरेंसीज की स्पॉट मार्केट वॉल्यूम सोमवार को घटकर 18.4 अरब डॉलर की थी। यह इससे एक सप्ताह पहले 48 अरब डॉलर से कुछ अधिक पर थी। 

ब्लॉकचेन एनालिटिक्स फर्म Glassnode ने हाल ही में कहा था कि बिटकॉइन के प्राइस में गिरावट से लगभग 40 प्रतिशत इनवेस्टर्स नुकसान में हैं। Ally Invest की प्रमुख Lindsey Bell ने बताया, "बहुत से लोगों को यह समझ नहीं आ रहा कि उन्हें अपनी क्रिप्टोकरेंसीज के साथ क्या करना चाहिए। इसे लंबी अवधि तक होल्ड करें या लॉस बुक कर बाहर निकल जाएं। इससे यह सीख मिलती है कि पोर्टफोलियो में क्रिप्टो की हिस्सेदारी 1-2 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए।" क्रिप्टो मार्केट में इस महीने की शुरुआत में भारी बिकवाली हुई थी। इसका बड़ा कारण इन्फ्लेशन और इंटरेस्ट रेट्स बढ़ने को लेकर चिंता के कारण इनवेस्टर्स का अधिक रिस्क वाले एसेट्स से बाहर निकलना था।

क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर रेगुलेटर्स की चेतावनियों के बावजूद बड़ी संख्या में रिटेल इनवेस्टर्स ने इनमें जल्द रिटर्न कमाने के लिए इनवेस्टमेंट किया था। Robinhood जैसे ट्रेडिंग ऐप्स ने इस सेगमेंट में रिटेल इनवेस्टमेंट बढ़ाने में मदद की है। इस वर्ष की पहली तिमाही में Robinhood के ट्रांजैक्शन से जुड़े रेवेन्यू का लगभग एक चौथाई क्रिप्टोकरेंसीज से आया था। हाल के वर्षों में क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance के पास पिछले महीने लगभग 11.8 करोड़ यूजर्स थे। यह संख्या पिछले वर्ष की पहली तिमाही से 43.4 प्रतिशत अधिक थी। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Selling, Bitcoin, Market, Investors, Ether, Loss

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »