Dogecoin की नई वेबसाइट हुई लाइव, जोड़े गए नए फीचर्स

Dogecoin Website को अपग्रेड करने के लिए इस ग्रुप में 20 लोगों को नियुक्त किया गया था

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जुलाई 2022 18:19 IST
ख़ास बातें
  • डॉजकॉइन के अधिकारिक Twitter हैंडल से की गई घोषणा
  • 2021 के अंत में शुरू हुआ था वेबसाइट को अपडेट करने का काम
  • अपग्रेड करने के लिए 20 लोगों की बनाई गई थी टीम

डॉजकॉइन की नई वेबसाइट प्रीव्यू मोड से अब हो चुकी है लाइव

Dogecoin की नई वेबसाइट लाइव हो गई है। इससे पहले इस वेबसाइट को कुछ दिनों से प्रीव्यू मोड पर रखा गया था, लेकिन अब यह अपग्रेड हो चुकी वेबसाइट लाइव हो गई है। नई वेबसाइट में कई अपडेट किए गए हैं। इसमें कुछ रोचक टैब्स जोड़े गए हैं जिनमें डॉजकॉइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है और कुछ आर्टिकल भी मौजूद हैं। इसके अलावा वेबसाइट अब अंग्रेजी के अलावा 10 और भाषाओं में देखी जा सकती है। 

डॉजकॉइन के अधिकारिक Twitter हैंडल से एक ट्वीट के जरिए नई वेबसाइट के लाइव होने की घोषणा की गई। इसमें लिखा गया है कि प्रीव्यू मोड से निकल कर अब नई अपग्रेडेड डॉजकॉइन वेबसाइट लाइव हो चुकी है। डॉजकॉइन फाउंडेशन ने पिछले साल के अंत में एक कम्युनिटी ग्रुप की शुरुआत की थी। यह ग्रुप पुरानी डॉजकॉइन वेबसाइट (Dogecoin Website) को अपडेट करने के लिए ही बनाया गया था।

Dogecoin Website को अपग्रेड करने के लिए इस ग्रुप में 20 लोगों को नियुक्त किया गया था। ये सभी स्किल्ड मेंबर थे जिनमें राइटिंग, ट्रांसलेटिंग, एचटीएमएल, सीएसएस और ग्राफिक डिजाइन जैसे टेलेंट को हायर किया गया था। टीम ने साल के अंत में वेबसाइट पर काम करना शुरू कर दिया था और इस साल जून में यानि पिछले महीने ही इसे प्रीव्यू मोड में एक्टिव कर दिया गया था। प्रीव्यू मोड में वेबसाइट को एक्टिव करने के पीछे टीम का मकसद नई वेबसाइट के लिए कम्युनिटी का फीडबैक लेना था। फीडबैक मिल जाने के बाद, उसी आधार पर वेबसाइट में हल्के फुल्के बदलाव किए गए और अब यह नई वेबसाइट लाइव चुकी है। 

डॉजकॉइन की नई वेबसाइट (Dogecoin new website) में सो होम (So Home), व्हाट इज डॉजकॉइन (What is Dogecoin), मच वॉलेट्स (Much Wallets), वेरी कम्युनिटी (Very Community) और सो डॉजपीडिया (So Dogepedia) हेडिंग्स के अंदर टैब दिए गए हैं। इनमें डॉजकॉइन के बारे में एजुकेशनल आर्टिकल और रोचक फीचर्स भी दिए गए हैं। वेबसाइट अब इंग्लिश के अलावा 10 और भाषाओं में उपलब्ध करवा दी गई है। वेबसाइट पर Dogecoin को एक ओपन सोर्स पीअर-टू-पीअर डिजिटल करेंसी के रूप में परिभाषित किया गया है। डॉजकॉइन की उपयोगिता के बारे में वेबसाइट पर लिखा गया है कि मनी यानि पैसा उपयोग के लिए होता है और डॉजकॉइन 'मनी' है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: dogecoin, Dogecoin cryptocurrency, Dogecoin new website

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.