DeFi सेक्‍टर का सबसे बड़ा बेलआउट, Jump Crypto ने 320 मिलियन डॉलर के Ether टोकन भरे

हैकर्स ने Ether टोकन के लिए 93,750 wETH को भुनाया, जबकि बाकी को altcoins के लिए स्वैप किया।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 4 फरवरी 2022 19:39 IST
ख़ास बातें
  • DeFi के सेक्‍टर में इसे अबतक का सबसे बड़ा ‘बेलआउट’ कहा जा रहा है
  • जंप क्रिप्‍टो ने ट्विटर पर यह डिटेल शेयर की है
  • 1 लाख 20 हजार Ether टोकन को बदल दिया गया है

चोरी किए गए फंड को बदलने के बावजूद धोखाधड़ी से बनाई गई क्रिप्टोकरेंसी वजूद में है और उसे क्‍लीन टोकंस हासिल करने के लिए इस्‍तेमाल किया जा सकता है।

वेंचर कैपिटल फर्म जंप क्रिप्टो (Jump Crypto) ने 320 मिलियन डॉलर (लगभग 2,391 करोड़ रुपये) के Ether टोकन की फ‍िर से पूर्ति कर दी है। ये टोकन हाल में हुई एक हैकिंग में वर्महोल पोर्टल (Wormhole portal) से चोरी हो गए थे। जंप क्रिप्टो के पास Certus One का मालिकाना है, जिसने वर्महोल ब्लॉकचेन ब्रिज डेवलप किया है। चुराई गई पूंजी को बदलने के लिए फर्म ने वर्महोल अकाउंट्स में कुल 1 लाख 20 हजार Ether टोकन जमा किए। डीसेंट्रलाइज्‍ड फाइनेंस (DeFi) के सेक्‍टर में इसे अबतक का सबसे बड़ा ‘बेलआउट' कहा जा रहा है। जंप क्रिप्‍टो ने ट्विटर पर यह डिटेल शेयर की है। 

ट्वीट में कहा गया है कि हमने कम्‍युनटी मेंबर्स के लिए और वर्महोल को सपोर्ट करने के लिए 1 लाख 20 हजार Ether टोकन को बदल दिया है।
Advertisement
वर्महोल पोर्टल लोगों को Ethereum-बेस्‍ड स्मार्ट कॉन्‍ट्रैक्‍ट्स के साथ एक क्रिप्टोकरेंसी से दूसरे में स्विच करने की इजाजत देता है। यह प्लेटफॉर्म इनपुट क्रिप्टोकरेंसी को एक टेंपरेरी इंटरनल टोकन में बदल देता है, जिसे रैप्ड Ether (wETH) कहा जाता है। उसके बाद इसे यूजर्स की जरूरत वाली क्रिप्टोकरेंसी में बदल दिया जाता है। ऐसे पोर्टलों को ‘ब्लॉकचैन ब्रिज' कहा जाता है।

इस सप्ताह की शुरुआत में वर्महोल को हैक कर लिया गया था। हैकर ने धोखाधड़ी करके 1 लाख 20 हजार टोकन की माइनिंग की, जिसकी कीमत लगभग 322 मिलियन डॉलर (2,410 करोड़ रुपये) थी। CoinTelegraph की एक रिपोर्ट के अनुसार हैकर्स ने Ether टोकन के लिए 93,750 wETH को भुनाया, जबकि बाकी को altcoins के लिए स्वैप किया।
Advertisement

चोरी किए गए फंड को बदलने के बावजूद धोखाधड़ी से बनाई गई क्रिप्टोकरेंसी वजूद में है और उसे क्‍लीन टोकंस हासिल करने के लिए इस्‍तेमाल किया जा सकता है। वर्महोल पोर्टल ने अज्ञात हैकरों को 10 मिलियन डॉलर (करीब 75 करोड़ रुपये) का इनाम देने की पेशकश भी की है। हालांकि हैकर्स की ओर से अबतक किसी रेस्‍पॉन्‍स की जानकारी नहीं मिली है। पिछले साल रिसर्च रिपोर्टों से पता चला था कि DeFi प्रोटोकॉल के सेंट्रलाइज्‍ड एलिमेंट हैकर्स की चपेट में हैं।

ब्लॉकचेन रिसर्च फर्म CertiK की एक रिपोर्ट से पता चला है कि साइबर क्रिमिनल्‍स ने 1.3 बिलियन डॉलर (लगभग 9,606 करोड़ रुपये) से अधिक की चोरी की, जिससे DeFi प्रोटोकॉल को भारी नुकसान हुआ।
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: DeFi, Jump Crypto, Wormhole portal, Ether, Bitcoin, cryptocurency, Crypto
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  7. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  8. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.