• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola का अनोखा फोन Defy 2 लॉन्च, बिना नेटवर्क भेज पाएंगे मैसेज और लोकेशन, जानें और क्या है खास

Motorola का अनोखा फोन Defy 2 लॉन्च, बिना नेटवर्क भेज पाएंगे मैसेज और लोकेशन, जानें और क्या है खास

Motorola Defy 2 में 6.6 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। यह फोन एंड्रॉयड 12 पर काम करता है।

Motorola का अनोखा फोन Defy 2 लॉन्च, बिना नेटवर्क भेज पाएंगे मैसेज और लोकेशन, जानें और क्या है खास

Photo Credit: Bullitt Group/ Motorola

Motorola Defy 2 में 6.6 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Motorola ने Motorola Defy 2 और Defy सैटेलाइट लिंक लॉन्च कर दिया है।
  • Motorola Defy 2 की कीमत $599 (लगभग 49,600 रुपये) है।
  • Motorola Defy सैटेलाइट लिंक की कीमत $99 (लगभग 8,200 रुपये) है।
विज्ञापन
मोटोरोला के साथ साझेदारी में Bullitt ग्रुप ने Motorola Defy 2 सैटेलाइट मैसेजिंग वाला एक नया रग्ड स्मार्टफोन पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन को नोर्थ अमेरिका, कनाडा और लैटिन अमेरिका में बेचा जाएगा। यह फोन टू-वे सैटेलाइट मैसेजिंग सर्विस प्रदान करता है। यह फोन 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है। इसके साथ ही कंपनी ने एक नया ब्लूटूथ-कनेक्टेड Motorola Defy सैटेलाइट लिंक डिवाइस भी लॉन्च किया है जो कि आईओएस और एंड्रॉइड स्मार्टफोन के साथ काम करता है। आइए इन दोनों डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Motorola Defy 2 और Motorola Defy सैटेलाइट लिंक की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Motorola Defy 2 की कीमत $599 (लगभग 49,600 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो यह फोन 2023 की तीसरी तिमाही से नोर्थ अमेरिका, लैटिन अमेरिका और कनाडा में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी के मुताबिक, खरीदारों के पास 12 महीने तक SOS एसिस्ट का फीचर भी होगा।  एसओएस एसिस्ट फीचर यूजर्स को 1 साल के लिए फोकसपॉइंट इंटरनेशनल के इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर्स तक 24 घंटे एक्सेस प्रदान करता है, जबकि मैसेजिंग प्लान $ 4.99 (लगभग 400 रुपये) प्रति माह से शुरू होंगे।

Motorola Defy सैटेलाइट लिंक की कीमत $99 (लगभग 8,200 रुपये) है। यह सैटेलाइट लिंक अप्रैल 2023 से इंटरनेशनल रिटेलर्स पर बिक्री के लिए आएगा। ग्राहक 12 महीने के एसेंशियल मैसेजिंग सब्सक्रिप्शन प्लान खरीद सकते हैं जिसमें 30 टू-वे मैसेज और SOS एसिस्ट शामिल हैं, जिसकी कीमत $149 (लगभग 12,400 रुपये) है।
 

Motorola Defy 2 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स


Motorola Defy 2 में 6.6 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। यह फोन एंड्रॉयड 12 पर काम करता है। कंपनी के अनुसार, फोन को एंड्रॉयड 13 और एंड्रॉयड 14 के साथ 5 साल के लिए सिक्योरिटी पैच अपडेट मिलेंगे। यह फोन ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 930 SoC पर काम करता है। इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में वाईफाई, 5G, 4G, ब्लूटूथ और सैटेलाइट कनेक्टिविटी शामिल है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 

Motorola Defy सैटेलाइट लिंक के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Motorola Defy सैटेलाइट लिंक एक ब्लूटूथ डिवाइस है जो एंड्रॉयड 10 और iOS 14 या उससे अपग्रेड वर्जन पर चलने वाले स्मार्टफोन से कनेक्ट होता है। इस डिवाइस से कनेक्ट होने पर फोन टू-वे सैटेलाइट मैसेजिंग, लोकेशन शेयरिंग और एसओएस एसिस्ट फीचर एक्सेस के लिए Bullitt सैटेलाइट मैसेंजर सर्विस का इस्तेमाल कर सकता है।

सैटेलाइट कनेक्टिविटी के लिए हॉटस्पॉट प्रदान करने के अलावा Motorola Defy सैटेलाइट लिंक एक्सेसरी में इमरजेंसी/SOS और लोकेशन "चेक इन" के लिए बटन होंगे जो यूजर्स के फोन से कनेक्ट न होने पर भी काम करेंगे। इसमें ब्लूटूथ 5.1 और इंडीपेंडेंट जीपीएस सपोर्ट मिलता है। इसमें 600 mAh की बैटरी दी गई है, जिसे यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। Motorola Defy सैटेलाइट लिंक एक्सेसरी Mil-Spec 810H सर्टिफाइड है। इसमें डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 रेटिंग है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. 8000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 5G की सेल हुई लाइव, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Freedom Sale: 20000mAh पावर बैंक पर गजब डिस्काउंट, मात्र ₹1,149 से शुरू कीमत
  4. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  5. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  6. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  7. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  8. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  9. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »