क्रिप्टो मार्केट में गिरावट से डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस की बढ़ी मुश्किलें

इससे क्रिप्टो लेंडिंग फर्मों को नुकसान हो रहा है और उनके लिए कारोबार में बने रहना भी मुश्किल हो गया है

विज्ञापन
अपडेटेड: 21 जून 2022 15:25 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टो मार्केट में कमजोरी का DeFi सेगमेंट पर बड़ा असर पड़ा है
  • इस सेगमेंट से जुड़ी बहुत सी फर्में नुकसान में हैं
  • बिटकॉइन का प्राइस लगातार गिर रहा है
पिछले दो वर्षों में क्रिप्टो लेंडिंग फर्मों के कारोबार में तेजी से बढ़ोतरी हुई थी। इससे बिटकॉइन, इथर और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में अरबों डॉलर की परचेज हुई थी। इन क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल बहुत अधिक रिटर्न देने वाले डीसेंट्रलाइज्ड प्रोजेक्ट में इनवेस्टमेंट या उन्हें लेंडिंग के लिए किया जाता था। 

Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिप्टो मार्केट में पिछले कुछ महीनों से गिरावट के कारण DeFi सेगमेंट पर बड़ा असर पड़ा है। इससे लेंडिंग फर्मों को नुकसान हो रहा है और उनके लिए कारोबार में बने रहना भी मुश्किल हो रहा है। बड़ी क्रिप्टो लेंडिंग फर्मों में शामिल Celsius Network के क्लाइंट्स की ट्रांजैक्शंस पर रोक लगाने के फैसले की रेगुलेटर्स की ओर से जांच की जा रही है। Celsius ने कहा था कि क्रिप्टो मार्केट की खराब स्थिति के कारण वह एकाउंट्स के बीच विड्रॉल और ट्रांसफर पर रोक लगा रही है। पिछले वर्ष के अंत में इस फर्म ने लगभग 75 करोड़ डॉलर का फंड हासिल किया था। यह अपनी क्रिप्टोकरेंसीज को जमा करने वाले कस्टमर्स को इंटरेस्ट का ऑफर देती है और रिटर्न कमाने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज की लेंडिंग करती है। 
Advertisement

डेटा प्रोवाइडर ब्लॉकचेन Glassnode के अनुसार, Ethereum पर कई प्रकार के DeFi प्रोटोकॉल्स पर डिपॉजिट किए गए टोकन्स की वैल्यू को ट्रैक करने वाला इंडिकेटर TVL पिछले छह सप्ताह में लगभग 124 अरब डॉलर या 60 प्रतिशत से अधिक गिरा है। इससे इनवेस्टर्स की ओर से रिस्क से बचने की कोशिश का संकेत मिल रहा है। क्रिप्टो लेंडिंग फर्म Ledn के को-फाउंडर और चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर Mauricio Di Bartolomeo ने बताया, "मार्केट की कमजोर स्थिति से ऐसे ऑपरेटर्स पर प्रेशर बढ़ा है जो अपनी यील्ड को हासिल करने के लिए डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस प्रोटोकॉल्स के साथ जुड़ते हैं।"

कुछ DeFi प्रोटोकॉल्स या प्रोजेक्ट्स कम रिटर्न दे रहे हैं। इसके साथ ही लेंडिंग और बॉरोइंग के औसत रेट्स भी घटे हैं। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether पिछले सप्ताह सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की तुलना में एक वर्ष से अधिक के निचले स्तर पर पहुंच गई थी, जो मंदी का एक और संकेत है। बिटकॉइन में भी गिरावट आ रही है। पिछले वर्ष के हाई से यह क्रिप्टोकरेंसी आधे से अधिक टूट चुकी है। क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का बड़ा कारण अमेरिका में फेडरल रिजर्व की ओर से इंटरेस्ट रेट में की गई बढ़ोतरी है।
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Lending, Blockchain, DeFi, Market, Bitcoin, Regulators
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  5. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.