Bitcoin को मामूली नुकसान, Ether मजबूत, जानें क्रिप्‍टो मार्केट का ताजा हाल

ईथर की कीमतों में सोमवार को 1.60 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 1 अगस्त 2022 12:38 IST
ख़ास बातें
  • छोटे नुकसान ने ग्‍लोबल लेवल पर भी बिटकॉइन को प्रभावित किया
  • हालां‍कि आने वाले दिनों में इसकी कीमतें तेज होने की उम्‍मीद है
  • क्रिप्टो सेक्‍टर का मार्केट कैप 1.09 ट्रिलियन डॉलर पर है

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा पिछले सप्ताह लगातार दूसरी बार ब्याज दरों में 0.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी बाद ज्‍यादातर क्रिप्टोकरेंसी ने डेली ट्रेड प्राइस में उल्लेखनीय उतार-चढ़ाव देखा है।

क्रिप्टो चार्ट्स ने अगस्त 2022 के पहले दिन मुनाफे की तुलना में ज्‍यादा गिरावट दिखाई है। बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमतों में 1.6 फीसदी का मामूली नुकसान हुआ है और इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार इसने 24,383 डॉलर (लगभग 19.30 लाख रुपये) पर कारोबार शुरू किया। छोटे नुकसान ने ग्‍लोबल लेवल पर भी बिटकॉइन को प्रभावित किया। उदाहरण के लिए बिनेंस और कॉइनबेस के प्राइस ट्रैकर पर BTC की कीमतों में लगभग 1.80 फीसदी की कमी दिखाई दी। इन सब नुकसानों के बावजूद दुनिया की सबसे पुरानी और पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी की कीमत लगभग 23,352 डॉलर (लगभग 18.40 लाख रुपये) पर बनी हुई है। 

वहीं ईथर की कीमतों में सोमवार को 1.60 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। गैजेट्स 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, वर्तमान में ETH 1,771 डॉलर (लगभग 1.40 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा है।
Advertisement

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा पिछले सप्ताह लगातार दूसरी बार ब्याज दरों में  0.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी बाद ज्‍यादातर क्रिप्टोकरेंसी ने डेली ट्रेड प्राइस में उल्लेखनीय उतार-चढ़ाव देखा है। बिनेंस कॉइन, रिपल, कार्डानो, सोलाना, पोल्‍काडॉट और पॉलीगन ने कीमतों में नुकसान देखा है। 

दूसरी ओर, टीथर, USD कॉइन, शीबा इनु, ट्रॉन, EOS कॉइन और एरनॉल्‍ड ने छोटी ही सही लेकिन कीमतों में बढ़ोतरी देखी है। CoinMarketCap के अनुसार, वर्तमान में क्रिप्टो सेक्‍टर का मार्केट कैप 1.09 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 86,30,808 करोड़ रुपये) है, जो पिछले दिन की तुलना में 0.97 प्रतिशत कम है।
Advertisement

क्रिप्टो निवेश फर्म मुड्रेक्स के को-फाउंडर एडुल पटेल ने गैजेट्स 360 को बताया कि अगर BTC इस रैली को जारी रखता है, तो हम इसे इसी हफ्ते 25,000 डॉलर के मार्क पर देख सकते हैं। यह ट्रेंड दिखाता है कि मार्केट में खरीदार कितने मजबूत हैं। कुल मिलाकर, ऐसा लगता है कि मार्केट मंदी के असर से दूर हो गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को Bitcoin की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। यह 24 हजार डॉलर के करीब पहुंच गया था। इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन की कीमत 24,240 डॉलर यानि कि लगभग 19.4 लाख रुपये पर ट्रेड कर रही थी और गुरुवार की तुलना में इसमें 2.69 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई थी। उम्‍मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में सभी क्रिप्‍टोकरेंसीज अच्‍छा प्रदर्शन कर सकती हैं। 
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.