क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में फिर चली मंदी की लहर, बिटकॉइन 17 प्रतिशत डाउन

Bitcoin की कीमत ने एक बार फिर गोता लगा दिया है। मंगलवार को अल सल्वाडोर बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में अपनाने वाला पहला देश बना गया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 सितंबर 2021 12:36 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन 17% से अधिक गिर गया।
  • ईथर में 11.99 प्रतिशत की गिरावट आई।
  • Coinbase Global और Kraken को कुछ ट्रांजेक्शन में देरी का सामना करना पड़ा।

क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित हर चीज पर दिखा असर।

Bitcoin की कीमत ने एक बार फिर गोता लगा दिया है। मंगलवार को अल सल्वाडोर बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में अपनाने वाला पहला देश बना गया। मगर इसी के साथ देश में इसको लेकर विरोध ने भी जोर पकड़ लिया। बिटकॉइन समेत अन्य क्रिप्टोकरेंसी में भी गिरावट देखने को मिली है। ब्लॉकचेन से संबंधित फर्मों के शेयरों में भी गिरावट आई क्योंकि क्रिप्टो स्टॉक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म आउटेज से प्रभावित हुए। मगर मेन फोकस अल सल्वाडोर पर था, जहां सरकार को डिमांड से निपटने के लिए अस्थायी रूप से एक डिजिटल वॉलेट को अनप्लग करना पड़ा।

बिटकॉइन, दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, 17% से अधिक गिरकर 43,000 डॉलर (लगभग 31.6 लाख रुपये) पर पहुंच गई। इससे पहले यह 9.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,140.27 डॉलर (लगभग 34.6 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही थी। भारत में बिटकॉइन की कीमत 8 सितंबर को सुबह 10 बजे (IST) तक 37.4 लाख रुपये थी। 
Advertisement

बिटकॉइन का छोटा प्रतिद्वंद्वी Ether, इथेरियम ब्लॉकचेन नेटवर्क से जुड़ा कॉइन, 11.99 प्रतिशत गिर गया। भारत में ईथर की कीमत 8 सितंबर को सुबह 10 बजे (IST) तक 2.77 लाख रुपये थी। प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Coinbase Global और Kraken ने कहा कि उन्हें अपने प्लैटफॉर्म पर कुछ ट्रांजेक्शन्स में देरी का सामना करना पड़ा।

बीते दिन क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी हर चीज को नुकसान होता दिखाई दिया। Coinbase के शेयर 4.02 फीसदी लुढ़क गए। क्रिप्टोकरेंसी माइनर Riot Blockchain 7.38 प्रतिशत गिर गया और Marathon Digital Holdings 7.76 प्रतिशत फिसल गया। BTC खरीदार और बिजनेस इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर फर्म MicroStrategy के शेयर 7.64 प्रतिशत गिर गए।
Advertisement

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  3. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  2. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  6. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.