Crypto मार्केट में आज गिरावट की लहर, केवल Tether, USD Coin जैसे स्टेबल कॉइन्स में बढ़त

मीम क्रिप्टोकरेंसी पर नजर डालें, तो सबसे पॉपुलर मीम कॉइन्स Shiba Inu और Dogecoin, दोनों में ही आज 1.5 प्रतिशत से अधिक की  गिरावट आई है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2022 10:54 IST
ख़ास बातें
  • Tether, USD Coin, Binance USD में हल्की बढ़त।
  • Shiba Inu और Dogecoin में आज 1.5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।
  • ईथर की ओपनिंग आज 2.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ हुई।

अधिकतर ऑल्टकॉइन्स की कीमत में आज हल्की गिरावट आई है।

क्रिप्टोकरेंसी के लिए शुक्रवार के दिन की शुरुआत नुकसान के साथ हुई है। आज लगभग सभी पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी की ओपनिंग गिरावट के साथ हुई है, जिनमें टॉप क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) और  ईथर (Ether) भी शामिल हैं। आज सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत में 2 प्रतिशत तक गिरावट आई है। बिटकॉइन ने ट्रेडिंग की शुरुआत 1.96 % की गिरावट के साथ की। जबकि कल बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price) में हल्का इजाफा देखा गया था। आज खबर लिखने के समय तक भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) $42,588 (लगभग 32.57 लाख रुपये) पर चल रही थी। ग्लोबल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन का प्राइस $40,607 (लगभग 30.98 लाख रुपये) पर है जो कि पिछले 24 घंटे में 2.33 प्रतिशत की गिरावट के बाद है।  

Ether की कीमत भी आज नीचे आ गई है। बिटकॉइन के कदमों पर चलते हुए ईथर में भी आज 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज हुई है। ईथर की ओपनिंग आज 2.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ हुई। खबर लिखे जाने तक भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर की कीमत (Ether price today) $3,145 (लगभग 2.41 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। वहीं, इसकी ग्लोबल वैल्यू $3,006 (लगभग रु. 2.29 लाख) पर आ गई है जो कि 2.50 प्रतिशत की गिरावट के बाद है। हालांकि, कुल क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग वॉल्यूम में 13 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। 
Advertisement

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि अधिकतर ऑल्टकॉइन्स की कीमत में आज हल्की गिरावट आई है। Tether, USD Coin, Binance USD को छोड़ दें सभी पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी आज लाल रंग में दिखाई दीं। बढ़त हासिल करने वालों में आज Tron का नाम भी शामिल है। वहीं, Solana और XRP, दोनों में ही 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। Avalanche में 2.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी पर नजर डालें, तो सबसे पॉपुलर मीम कॉइन्स Shiba Inu और Dogecoin, दोनों में ही आज 1.5 प्रतिशत से अधिक की  गिरावट आई है। Dogecoin की कीमत वर्तमान में $0.13 (लगभग 10.9 रुपये) है जो कि पिछले 24 घंटों में 1.74 प्रतिशत की गिरावट के बाद है। डॉजकॉइन के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी शिबा इनु में भी आज गिरावट दर्ज की गई है। वर्तमान में भारत में शिबा इनु की कीमत 0.001971 रुपये है जो कि पिछले 24 घंटों में 1.74 प्रतिशत की गिरावट है।
Advertisement

भारत में क्रिप्टोकरेंसी स्टेटस की बात करें तो यूनियन फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने इसके लिए ग्लोबल फ्रेमवर्क तैयार करने की बात कही है, ताकि क्रिप्टो को रेगुलेट किया जा सके और मनी लॉन्ड्रिंग या आतंकवाद के वित्त पोषण जैसे कामों में इसका दुरुपयोग न किया जा सके। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Ether, Solana, Cryptocurrency latest price

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.