Bitcoin, Ether की चमक लौटी, लेकिन Dogecoin और Shiba Inu में आई गिरावट

Bitcoin की शुरुआत बुधवार को 3.24 फीसदी की बढ़त के साथ हुई। भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर वर्तमान में यह क्रिप्टोकरेंसी 67,194.43 डॉलर (लगभग 50 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 3 नवंबर 2021 16:37 IST
ख़ास बातें
  • Ether ने 5.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ की दिन की शुरुआत।
  • डॉजकॉइन व शीबा इनु दोनों में 0.08 प्रतिशत और 6.62 प्रतिशत की गिरावट दर्ज।
  • Floki Inu, Kishu Inu और Nano Dogecoin में भी गिरावट आई।

Ether ने 4,853.73 डॉलर (लगभग 3.6 लाख रुपये) प्रति टोकन पर ट्रेड करना शुरू किया।

दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin की शुरुआत बुधवार को 3.24 फीसदी की बढ़त के साथ हुई। भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर वर्तमान में यह क्रिप्टोकरेंसी 67,194.43 डॉलर (लगभग 50 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है। बिटकॉइन की कीमत में मामूली गिरावट और धीरे-धीरे रिकवरी के साथ सप्ताह की कमजोर शुरुआत हुई। मगर उसके बाद आज इसने अच्छी बढ़त के साथ ओपनिंग की है। नवंबर की शुरुआत बिटकॉइन ने 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ की थी। इससे चिंता पैदा हो गई थी कि क्या यह क्रिप्टोकरेंसी अपने वर्तमान 60,000 डॉलर (लगभग 45 लाख रु) के स्तर को बनाए रख पाएगी अथवा नहीं। 

Gadgets 360 cryptocurrency price tracker के अनुसार, 5.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ ईथर ने 4,853.73 डॉलर (लगभग 3.6 लाख रुपये) प्रति टोकन पर ट्रेड करना शुरू किया। अगर नवंबर महीने की शुरूआत को देखें तो इसने प्रति टोकन 4,499 डॉलर (लगभग 3.3 लाख रुपये) से शुरुआत की थी। उसके अनुसार इसने अपनी भरपाई कर ली है। 

आज प्राइस बढ़त पाने वाली क्रिप्टोकरेंसी में Ripple भी रही जिसमें 8.08 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि हुई है। Cardano, Polkadot, Uniswap और Litecoin कुछ अन्य altcoins हैं जिन्होंने प्राइस चार्ट को हरे रंग से भरने में अपना योगदान दिया। यानि कि इन सभी में हल्की बढ़त देखने को मिली है। 

मीम कॉइन्स के लिए बुधवार का दिन अच्छी खबर नहीं लेकर आया है। एलन मस्क द्वारा सपोर्टेड डॉजकॉइन और इसके प्रतिद्वंद्वी शीबा इनु दोनों के ही प्राइस में 0.08 प्रतिशत और 6.62 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। Shiba Inu के लिए यह प्राइस फॉल हाल ही में इसकी कीमत में 50 प्रतिशत की वृद्धि के बाद आया है और एक दिन पहले तक इसकी कीमत में लगातार बढ़ोत्तरी जारी थी। 

डॉग बेस्ड दूसरे ऑल्टकॉइन जैसे Floki Inu, Kishu Inu और Nano Dogecoin में भी गिरावट आई। इसी बीच दुनिया के कई हिस्सों में क्रिप्टोकरेंसी का अच्छा स्वागत किया जा रहा है। इसमें सबसे लेटेस्ट खबर Burger King से आई है। Burger King ने इन्वेस्टमेंट प्लैटफॉर्म Robinhood के साथ पार्टनरशिप की है। इसमें Burger King के अमेरिकी कस्टमर्स को Dogecoin, Ether और Bitcoin जीतने का मौका दिया जा रहा है।
Advertisement

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
  2. Redmi K100 सीरीज के हाई-एंड मॉडल में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
  2. Xiaomi ने Mijia Smart Bathroom Heater P1 किया लॉन्च, एडवांस फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सरकार लॉन्च करेगी 62,500 करोड़ रुपये की स्कीम
  4. भारत में क्रिप्टोकरेंसी को 'एसेट' का दर्जा नहीं मिला, सरकार ने दी जानकारी
  5. Just Corseca की नई स्मार्टवॉच, ईयरबड्स हुए लॉन्च, कीमत 1499 रुपये से शुरू
  6. 20000mAh बैटरी के साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग वाला नया पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत व खास फीचर्स
  7. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
  8. Huawei FreeClip 2 S ईयरबड्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 38 घंटे की है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. GoBoult Tenet Pro ईयरबड्स भारत में लॉन्च, 75 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. Redmi K100 सीरीज के हाई-एंड मॉडल में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.