Cryptocurrency रेगुलेशन पर जल्द होगा फैसला, बिल के लिए सिर्फ कैबिनट अप्रूवल है बाकी

केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद सरकार जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी पर एक नया बिल लाएगी।

Cryptocurrency रेगुलेशन पर जल्द होगा फैसला, बिल के लिए सिर्फ कैबिनट अप्रूवल है बाकी

सरकार ने पिछले संसद सत्र (मानसून) के लिए भी इसी तरह के एक बिल को लिस्ट किया था, लेकिन इसे उसमें नहीं लिया गया था।

ख़ास बातें
  • मंत्री ने सदन में कहा कि प्रस्तावित कानून जल्द ही पेश किया जा सकता है।
  • RBI द्वारा जारी की जाने वाली ऑफिशिअल डिजिटल करेंसी के लिए भी बिल जरूरी।
  • बिल पर चल रहे संसद के शीतकालीन सत्र में ही होना है फैसला।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद सरकार जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी पर एक नया बिल लाएगी। लोकसभा में पेश करने के लिए ऑफिशिअल डिजिटल करेंसी के क्रिप्टोकरेंसी एंड रेगुलेशन पर एक बिल को लोकसभा बुलेटिन-भाग II में शामिल किया गया है, जो कि चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान किए जाने वाले सरकारी कामकाज के हिस्से के रूप में है।

यह बिल संसद के चल रहे शीतकालीन सत्र के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी की जाने वाली ऑफिशिअल डिजिटल करेंसी के निर्माण के लिए एक सुविधाजनक फ्रेमवर्क तैयार करना चाहता है। यह भारत में सभी प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी को बैन करने का भी प्रयास करता है। बिल में केवल कुछ चुनिंदा क्रिप्टोकरेंसी की तकनीक और इस्तेमाल को बढावा देने की बात कही गई है। 

राज्यसभा में कई सवालों का जवाब देते हुए सीतारमण ने कहा, 'कैबिनेट की मंजूरी के बाद यह बिल सदन में आएगा।
सरकार ने पिछले संसद सत्र (मानसून) के लिए भी इसी तरह के एक बिल को लिस्ट किया था, लेकिन इसे उसमें नहीं लिया गया था। "पहले प्रयास निश्चित रूप से एक बिल के साथ आने का था जिस पर सदन विचार कर सकता है। लेकिन बाद में, चूंकि तेजी से बहुत सी चीजें चलन में आनी थीं, हमने एक नए बिल पर काम करना शुरू कर दिया था। यह वह बिल है जो अब प्रस्तावित किया जा रहा है," उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के दौरान भी बिल लाने का "वास्तविक प्रयास" किया गया था।

मंत्री ने सदन को सूचित किया कि प्रस्तावित कानून जल्द ही पेश किए जाने की संभावना है। यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार का मीडिया में भ्रामक विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है, उन्होंने कहा कि भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (Advertising Standards Council of India) के दिशा-निर्देशों को स्टडी किया जा रहा है और उनके नियमों पर भी गौर किया जा रहा है, ताकि हम जरूरत पड़ने पर किसी तरह का रुख अपना सकें और देख सकें कि इसे कैसे संभाल सकते हैं"।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »