भारत में क्रिप्टोकरेंसी बैन या अन-बैन? सरकार लेगी फैसला...

31 मई 2021 को RBI ने कहा था कि बैंकों को क्रिप्टोकरेंसी व्यापार को सुविधाजनक बनाने की अनुमति दी जाएगी और साथ ही यह भी बताया कि इसके लिए 2018 के केंद्रीय बैंक के परिपत्र को अनदेखा किया जा सकता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 जुलाई 2021 17:28 IST
ख़ास बातें
  • 19 जुलाई को संसद में मॉनसून सत्र शुरू होने वाला है
  • नए सत्र में भारतीय क्रिप्टोकरेंसी को लेकर एक नया बिल आ सकता है
  • इस बिल के ऊपर काफी काम हुआ है और इसका कैबिनेट नोट तैयार है
19 जुलाई को संसद में मॉनसून सत्र शुरू होने वाला है और इस सत्र में भारतीय क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) को लेकर एक नया बिल पास किया जा सकता है। सरकार इस दौरान संसद में  क्रिप्टोकरेंसी और विनियमन डिजिटल मुद्रा विधेयक-2021 (Cryptocurrency and Regulation of Official Digital Currency Bill 2021) पेश कर सकती है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharamanm) ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि इस बिल के ऊपर काफी काम हुआ है और इसका कैबिनेट नोट तैयार है। उन्होंने आगे यह भी बताया था कि इस बिल को लेकर हितधारकों से भी विचार किया गया है और उनका दृष्टिकोण लिया गया है।

The Hindu को दिए एक बयान में केंद्रिय मंत्री ने कहा कि इस बिल को लेकर अंतिम निर्णय केवल कैबिनेट द्वारा ही लिया जाएगा। इसके अलावा, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी पहले ही कह चुके हैं कि मॉनसून सत्र के दौरान क्रिप्टोकरेंसी बिल में पांच अध्यादेशों सहित 20 से अधिक विधेयक पेश किए जाएंगे।
Advertisement

संसद की वेबसाइट पर उपलब्ध बुलेटिन के पेज 25 का 12वां कॉलम कहता है, “भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी की जाने वाली आधिकारिक डिजिटल करेंसी के निर्माण के लिए एक सुविधाजनक ढांचा तैयार करना है। बिल भारत में सभी निजी क्रिप्टोकरेंसी को प्रतिबंधित करने का भी प्रयास करता है। हालांकि, यह क्रिप्टोकरेंसी और इसके उपयोग की अंतर्निहित तकनीक को बढ़ावा देने के लिए कुछ अपवादों को अनुमति भी देता है।

क्रिप्टोकरेंसी को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक पहले से गंभीर दिखाई देता आया है। 31 मई 2021 को RBI ने कहा था कि बैंकों को क्रिप्टोकरेंसी व्यापार को सुविधाजनक बनाने की अनुमति दी जाएगी और साथ ही यह भी बताया कि इसके लिए 2018 के केंद्रीय बैंक के परिपत्र को अनदेखा किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency Bill, Cryptocurrency
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.