हरियाणा के स्टार्टअप से बढ़ी क्रिप्टो माइनिंग की संभावना

माइनिंग में क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस को ब्लॉकचेन पर वैलिडेट किया जाता है। ट्रांजैक्शंस को वैलिडेट करने के साथ ही सिस्टम को भी सिक्योर करना होता है

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जून 2022 21:19 IST
ख़ास बातें
  • माइनिंग में क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस को ब्लॉकचेन पर वैलिडेट किया जाता है
  • क्रिप्टो माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत होती है
  • चीन ने पिछले वर्ष क्रिप्टो माइनिंग पर बैन लगाया था

रूस की सरकार ने क्रिप्टो माइनिंग को बढ़ावा देने की योजना बनाई है

डेयरी इंडस्ट्री के लिए पहचान रखने वाले हरियाणा के रोहतक में क्रिप्टो माइनिंग भी शुरू हो गई है। New Edge Soft Sol के माइनिंग फार्म में इसके लिए 300 से अधिक ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (GPU) का इस्तेमाल हो रहा है। फर्म का इलेक्ट्रिसिटी पर प्रति माह का खर्च 3 लाख रुपये का है। 

इस माइनिंग फार्म में तीन इंजीनियर विभिन्न शिफ्ट्स में उन मशीनों की निगरानी करते हैं जो Ethereum की माइनिंग करती हैं। माइनिंग में क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस को ब्लॉकचेन पर वैलिडेट किया जाता है। ट्रांजैक्शंस को वैलिडेट करने के साथ ही सिस्टम को भी सिक्योर करना होता है। दुनिया भर में कंप्यूटर्स इसे प्रूफ-ऑफ-वर्क के साथ कर सकते हैं। इसका मतलब है जटिल एल्गोरिद्मिक प्रॉब्लम को सॉल्व करना। इसके लिए सिस्टम की स्पीड और ताकत महत्वपूर्ण होती है। New Edge Soft Sol की शुरुआत एम टेक की डिग्री ले चुके प्रदीप ने अपनी पत्नी ज्योति लांबा के साथ महामारी के दौरान की थी। वे खुद के लिए माइनिंग करने के साथ ही अपनी मशीनों पर ऐसे क्लाइंट्स को भी सर्विस देते हैं जो इनवेस्टमेंट करना चाहते हैं लेकिन जिनके पास इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। 
Advertisement

फर्म का 14 गीगाहैश के माइनिंग सेंटर में इलेक्ट्रिसिटी की लगभग 35,000 यूनिट्स की खपत होती है। रिग्स से निकलने वाली गर्म हवा को इमारत की छत पर लगी एक बड़ी टर्बाइन खींचती है और एक कूलर से ताजा हवा बाहर से आती है जिससे तापमान बरकरार रहता है। माइनिंग फार्म के साथ मौजूद एक कमरे में इंजीनियर रिग के डेटा की निगरानी करते हैं। इसमें क्लाइंट, तापमान और आउटपुट के बारे में जानकारी शामिल होती है। रिग क्रिप्टो माइनिंग के लिए जरूरी हार्डवेयर में शामिल एलिमेंट्स का सिस्टम होता है। 

इस फर्म के रोहतक को क्रिप्टो माइनिंग के लिए चुनने के पीछे एक बड़ा कारण इस शहर में रेंट सस्ता होना है। इस वर्ष के बजट में सरकार ने कहा था कि क्रिप्टो माइनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को एक्विजिशन की कॉस्ट के तौर पर नहीं माना जाएगा और इसके लिए डिडक्शन की अनुमति नहीं होगी। सरकार के इस फैसले से क्रिप्टो माइनिंग करने वालों को झटका लगा था। चीन ने पिछले वर्ष क्रिप्टो माइनिंग पर बैन लगाया था। इसके बाद से अमेरिका सहित बहुत से देशों में क्रिप्टो माइनिंग बढ़ी है। रूस की सरकार ने क्रिप्टो माइनिंग को बढ़ावा देने की योजना भी बनाई है। हालांकि, कुछ देशों में क्रिप्टो माइनिंग से इलेक्ट्रिसिटी की खपत बढ़ने का विरोध भी किया जा रहा है। ईरान ने इस वजह से हाल ही में क्रिप्टो माइनिंग पर अस्थायी रोक लगाई थी।  
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Mining, Ethereum, System, Cost, Electricity, China, Speed, America

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.