अमेरिका में क्रिप्टो माइनर्स पर सख्ती की योजना का हो रहा विरोध

इस बिल का प्रस्ताव डेमोक्रेट Anna Kelles ने दिया है और इसके लिए संबंधित सरकारी कमेटियों से स्वीकृति मिलने का इंतजार किया जा रहा है

अमेरिका में क्रिप्टो माइनर्स पर सख्ती की योजना का हो रहा विरोध

चीन में पिछले वर्ष क्रिप्टो माइनिंग पर बैन लगाया गया था

ख़ास बातें
  • न्यूयॉर्क के मेयर के हस्ताक्षर के बाद यह एक्ट लागू हो जाएगा
  • अमेरिका क्रिप्टो माइनिंग का के बड़े सेंटर्स में शामिल है
  • कुछ अन्य देश भी क्रिप्टो माइनिंग पर सख्ती करने की योजना बना रहे हैं
विज्ञापन
अमेरिका में कोल से जेनरेट होने वाली इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल करने वाले क्रिप्टो माइनर्स पर दो वर्ष का बैन लगाने के बिल का विरोध हो रहा है। इस बिल का प्रस्ताव डेमोक्रेट Anna Kelles ने दिया है और इसके लिए संबंधित सरकारी कमेटियों से स्वीकृति मिलने का इंतजार किया जा रहा है। न्यूयॉर्क राज्य के मेयर के हस्ताक्षर के बाद इस बिल को एक्ट के तौर पर लागू किया जाएगा। 

इस बिल का विरोध करने वालों का कहना है कि क्रिप्टो माइनर्स पर बैन लगाने से पहले उन्हें काम करने का मौका दिया जाना चाहिए। इन माइनर्स पर बैन लगाने से राज्य की इकोनॉमी और रोजगार का नुकसान होगा। इस बिल का एक अन्य डेमोक्रेट और सीनेट की एनवायरमेंटल कंजरवेशन कमेटी के प्रमुख Todd Kaminsky भी विरोध कर रहे हैं। CoinDesk ने Kaminsky के हवाले से कहा, "मुझे वास्तव में नई ग्रीन इकोनॉमी और क्लाइमेट चेंज से लड़ने पर विश्वास है। हमें यह प्रश्न करना चाहिए कि इस कानून से शुरुआती दौर में चल रही एक इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचाए बिना क्लाइेट को लेकर हमारे लक्ष्यों को पूरा करने में कितनी मदद मिलेगी। मुझे लगता है कि इससे हमारे राज्य की इकोनॉमी को नुकसान हो सकता है।"

चीन में पिछले वर्ष क्रिप्टो माइनिंग पर बैन लगने के बाद से इससे जुड़े अधिकतर लोग अमेरिका, ईरान और कजाकिस्तान जैसे अन्य देशों में काम कर रहे हैं। पिछले वर्ष जुलाई तक बिटकॉइन के माइनर्स में से लगभग 35.4 प्रतिशत अमेरिका में था। इससे अमेरिका क्रिप्टो माइनिंग का एक बड़ा सेंटर बन गया था।

CNBC ने फाउंडरी USA से डेटा के हवाले से पिछले वर्ष रिपोर्ट दी थी कि क्रिप्टो माइनिंग के लिए न्यूयॉर्क, टेक्सस, जॉर्जिया और केंटकी को अधिक पसंद किया जाता है। अमेरिका में बिटकॉइन माइनर्स में से लगभग न्यूयॉर्क में लगभग 19.9 प्रतिशत, केंटकी में 18.7 प्रतिशत, जॉर्जिया में 17.3 प्रतिशत और टेक्सस में लगभग 14 प्रतिशत थे। अमेरिका में हाल ही में क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़ा एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर जारी हुआ था। इसमें फेडरल रिजर्व से सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी लॉन्च करने की संभावना पर विचार करने के लिए भी कहा गया था। कुछ अन्य देश भी इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत के कारण क्रिप्टो माइनिंग पर सख्ती करने की तैयारी कर रहे हैं। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Mining, Bill, America, Democrat, China, Economy, Electricity
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »