अमेरिका में क्रिप्टो पिरामिड स्कीम में 30 करोड़ डॉलर के फ्रॉड का खुलासा

SEC ने बताया कि इन लोगों ने पिरामिड स्कीम में मेंबर्स की संख्या को बढ़ाने के लिए उन्हें अधिक मेंबर्स को जोड़ने पर रिवॉर्ड देने का वादा किया था

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 2 अगस्त 2022 18:33 IST
ख़ास बातें
  • जालसाजों ने Forsage कहा जाने वाला एक प्लेटफॉर्म बनाया था
  • अधिक मेंबर्स को जोड़ने पर रिवॉर्ड देने का वादा किया था
  • क्रिप्टो सेगमेंट में स्कैम के मामले बढ़े हैं

अथॉरिटीज ने इस सेगमेंट की स्क्रूटनी कड़ी कर दी है

क्रिप्टो सेगमेंट में फ्रॉड के मामले बढ़ रहे हैं। अमेरिका में 11 लोगों के खिलाफ क्रिप्टो पिरामिड स्कीम के जरिए बड़ी संख्या में लोगों के साथ 30 करोड़ डॉलर से अधिक का फ्रॉड करने का आरोप लगाया गया है। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने बताया कि इन लोगों ने पिरामिड स्कीम में मेंबर्स की संख्या को बढ़ाने के लिए उन्हें अधिक मेंबर्स को जोड़ने पर रिवॉर्ड देने का वादा किया था। 

इन लोगों ने 'Forsage' कहा जाने वाला एक प्लेटफॉर्म बनाया था और नए इनवेस्टर्स को एक क्रिप्टो वॉलेट सेट-अप करने और फर्म के स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स से स्लॉट्स खरीदने को कहा गया था। इन स्लॉट्स से इनवेस्टर्स को उन लोगों से कमीशन मिलती थी जिन्हें वे स्कीम में शामिल करते थे। SEC की क्रिप्टो और सायबर यूनिट की प्रभारी Carolyn Welshhans ने एक स्टेटमेंट में बताया, "यह एक जाली पिरामिड स्कीम थी जिसे बड़े स्तर पर चलाया गया था और इसकी आक्रामक तरीके से मार्केटिंग की गई थी। जालसाझ स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स और ब्लॉकचेन्स की आड़ में ऐसी स्कीमों के साथ सिक्योरिटीज कानूनों को धोखा नहीं दे सकते।"  
Advertisement

अमेरिका में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़ने के कारण अथॉरिटीज ने इस सेगमेंट की स्क्रूटनी कड़ी कर दी है। पिछले महीने हॉलीवुड के प्रोड्यूसर Ryan Felton के क्रिप्टो स्कैम करने का मामला सामना आया था। उन्होंने बढ़ते खर्चों को पूरा करने के लिए क्रिप्टो इनवेस्टर्स के साथ धोखाधड़ी की थी। कुछ बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स में शामिल रहे  Felton ने स्कैम से लगभग 25 लाख डॉलर हासिल करने की जानकारी दी है। यह स्कैम दो इनिशियल कॉइन ऑफरिंग (ICO) के जरिए किया गया था। इनमें से एक 'FLiK' कहे जाने वाले स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और दूसरा क्रिप्टो एक्सचेंज CoinSpark के लिए था। 

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म FLiK के प्रचार में दावा किया गया था कि यह नेटफ्लिक्स को पीछे छोड़ देगा। CoinSpark के ICO में इनवेस्टर्स को बताया गया था एक्सचेंज के मुनाफे में से 25 प्रतिशत डिविडेंड के तौर पर दिया जाएगा। इन दोनों ICO में इनवेस्टर्स ने दिलचस्पी ली थी लेकिन इनसे रिटर्न केवल Felton को मिला था। Felton पर मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DoJ) ने बताया था, "इनवेस्टर्स की रकम का इस्तेमाल महंगे अपार्टमेंट और कार को खरीदने के लिए किया गया था।" इस मामले से क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़े रिस्क का संकेत मिल रहा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Blockchain, Fraud, Crypto, SEC, Investors, Scam, Law, Investigation, America
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  2. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  3. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  5. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  6. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  8. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  9. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  10. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.