क्रिप्टो मार्केट में नुकसान, बिटकॉइन का प्राइस 57,000 डॉलर से ज्यादा

Ether में लगभग 0.70 प्रतिशत का नुकसान था। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर Ether का प्राइस लगभग 2,350 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर 2,484 डॉलर का था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 सितंबर 2024 16:09 IST
ख़ास बातें
  • Ether में लगभग 0.70 प्रतिशत की गिरावट थी
  • इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर Ether का प्राइस लगभग 2,350 डॉलर का था
  • USD Coin, Tron, Solana, Bitcoin SV के प्रािस भी घटे हैं

देश में अधिक टैक्स होने के बावजूद इनवेस्टर्स की क्रिप्टोकरेंसीज में दिलचस्पी बढ़ रही है

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में शुक्रवार को लगभग 0.77 प्रतिशत की गिरावट थी। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस घटकर 57,854 डॉलर और CoinSwitch जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 60,708 डॉलर का था। अमेरिका में प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (PPI) और बेरोजगारी की दर अनुमान से अधिक रहने से भी क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी बढ़ी है। 

Ether में लगभग 0.70 प्रतिशत का नुकसान था। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर Ether का प्राइस लगभग 2,350 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर 2,484 डॉलर का था। Gadgets360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, USD Coin, Tron, Solana, Bitcoin SV, Elrond और Stellar के प्राइस भी घटे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.49 प्रतिशत कम होकर लगभग 2.04 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने Gadgets360 को बताया, "ट्रेडर्स अधिक रिस्क लेने को तैयार हैं, जिससे वोलैटिलिटी में बढ़ोतरी का संकेत मिल रहा है। इंस्टीट्यूशनल डिमांड बढ़ने के कारण मार्केट का रुख पॉजिटिव है।" अमेरिका में अगले सप्ताह फेडरल रिजर्व की मीटिंग होनी है और इसमें इंटरेस्ट रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती की घोषणा हो सकती है। 

देश में अधिक टैक्स होने के बावजूद इनवेस्टर्स की क्रिप्टोकरेंसीज में दिलचस्पी बढ़ रही है। यह लगातार दूसरा वर्ष है कि जिसमें क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट को लेकर दुनिया में भारत की हाई रैकिंग है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में रेगुलेटर्स की ओर से इस सेगमेंट की कुछ फर्मों के खिलाफ कड़े कदम भी उठाए हैं। ब्लॉकचेन एनालिटिक्स फर्म Chainalysis ने एक रिपोर्ट में बताया है कि पिछले वर्ष जून से इस वर्ष जुलाई के बीच सेंट्रलाइज्ड एक्सचेंज और डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस एसेट्स का देश में इस्तेमाल बढ़ा है। देश में 2018 से क्रिप्टो सेगमेंट के खिलाफ केंद्र सरकार ने कड़ा रुख रखा है। पिछले वर्ष के अंत में नियमों का पालन नहीं करने की वजह से नौ ऑफशोर क्रिप्टो एक्सचेंजों को फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। हाल ही में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance को देश में 772 करोड़ रुपये के GST का भुगतान करने का नोटिस मिला था। इसके बाद Binance ने देश के कानूनों का पालन करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया था। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.