क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 96,100 से ज्यादा

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट्स में कमी नहीं करने के संकेत से बिटकॉइन पर असर पड़ा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 फरवरी 2025 18:39 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस 1.50 प्रतिशत से अधिक गिरकर लगभग 96,160 डॉलर पर था
  • Solana, Polkadot, Tron और Litecoin के प्राइस घटे हैं
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

Ether में ट्रेडर्स की दिलचस्पी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज की तुलना में कम है

अमेरिका में Federal Reserve के इंटरेस्ट रेट्स में जल्द कटौती करने का संकेत देने से क्रिप्टो मार्केट में बुधवार को गिरावट थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस 1.50 प्रतिशत से ज्यादा गिरा है। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन, Jerome Powell ने कहा है कि इंटरेस्ट रेट्स को घटाने में जल्दबाजी नहीं की जाएगी। 

इस रिपोर्ट का प्रकाशित करने पर इंटरेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस 1.50 प्रतिशत से अधिक गिरकर लगभग 96,160 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग दो प्रतिशत घटकर लगभग 2,634 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। गिरावट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Solana, Polkadot, Tron, Litecoin, Stellar और XRP शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.80 प्रतिशत घटकर लगभग 3.15 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट्स में कमी नहीं करने के संकेत से बिटकॉइन पर असर पड़ा है। Ether में ट्रेडर्स की दिलचस्पी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज की तुलना में कम है। बिटकॉइन की तुलना में Ether में काफी गिरावट हुई है। इसके लिए 3,000 डॉलर पर मजबूत रेजिस्टेंस है। हाल ही में अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने बताया था कि क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार करने के उद्देश्य से एक टास्क फोर्स बनाई गई है। भारत में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का रुख सख्त रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन लगाने की भी मांग भी की गई है। दुबई के क्रिप्टो एक्सचेंज ByBit ने बताया है कि उसने भारत में नौ करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना चुकाया है। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने रूल्स का पालन नहीं करने की वजह से ByBit पर यह जुर्माना लगाया था। इसके साथ ही इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने FIU के पास रजिस्ट्रेशन भी कराया है। 

देश में बिजनेस करने वाली सभी क्रिप्टो फर्मों के लिए FIU के पास रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। हाल ही में ByBit ने देश में अपने कस्टमर्स को सूचना दी थी कि वह अपनी सर्विसेज को अस्थायी तौर पर रोक रहा है। इसके बाद FIU ने बताया था कि इस एक्सचेंज ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) का पालन नहीं किया था और इसे लगभग 9.27 करोड़ रुपये का जुर्माना चुकाना होगा। ByBit ने बताया है कि उसने जुर्मान का भुगतान करने के साथ ही रेगुलेटरी कमियों को पूरा कर लिया है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.