क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, बिटकॉइन का प्राइस 71,700 डॉलर से ज्यादा

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका में GDP की घोषणा से मार्केट में आगामी दिनों में वोलैटिलिटी बढ़ सकती है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 मई 2024 17:22 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका में Ether के ETF को स्वीकृति मिलने से इसका प्राइस बढ़ सकता है
  • Avalanche, Ripple, Binance Coin, Wrapped Bitcoin में प्रॉफिट था
  • क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू 1.70 प्रतिशत बढ़कर 2.58 लाख करोड़ डॉलर पर थी

Ether में 1.42 प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस लगभग 3,861 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को 1.28 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस लगभग 71,770 डॉलर पर था। CoinMarketCap जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह 68,768 डॉलर पर था। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका में GDP की घोषणा से मार्केट में आगामी दिनों में वोलैटिलिटी बढ़ सकती है। 

Ether में 1.42 प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस लगभग 3,861 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। अमेरिका में Ether के ETF को स्वीकृति मिलने के बाद इसके प्राइस में तेजी आ सकती है। Avalanche, Ripple, Binance Coin, Wrapped Bitcoin, Tron, Near Protocol और Cardano के प्राइस बढ़े हैं। Tether, Solana, Polkadot, Litecoin, Cronos और Polygon में नुकसान था। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.70 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.58 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप CoinDCX की मार्केट्स टीम ने Gadgets360 को बताया, "क्रिप्टो एक्सचेंज Mt. Gox के बड़ी संख्या में बिटकॉइन को ट्रांसफर करने की रिपोर्ट से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है। इससे बहुत से ऑल्टकॉइन्स में गिरावट हुई है। बिटकॉइन में शॉर्ट-टर्म में उतार-चढ़ाव हो सकता है। हालांकि, लंबी अवधि में इसके लिए सेंटीमेंट बुलिश है।" क्रिप्टो एक्सचेंज ZebPay के ट्रेड डेस्क ने कहा, "अगले दो महीनों में Ether ETF के लॉन्च से पहले Ether में ट्रेडिंग बढ़ी है। इसका प्राइस जल्द बढ़ने की उम्मीद है।" 

इस महीने की शुरुआत में बिटकॉइन ने ब्लॉक नंबर 8,42,241 पर एक अरब ट्रांजैक्शंस को पूरा किया था। Clark Moody के बिटकॉइन डैशबोर्ड के अनुसार, 7 मई को बिटकॉइन की कुल ट्रांजैक्शंस 1,000,701,505 थी। पहले बिटकॉइन ब्लॉक को 3 जनवरी, 2009 को माइन किया गया था। इसकी 5,603 दिन की मौजूदगी में बिटकॉइन नेटवर्क ने प्रति दिन औसत 1,78,475 ट्रांजैक्शंस को प्रोसेस किया है। इसमें लाइटनिंग नेटवर्क के जरिए प्रोसेस की गई ट्रांजैक्शंस शामिल नहीं हैं। लाइटनिंग नेटवर्क लेयर 2 बिटकॉइन प्रोटोकॉल है जो तेजी से ट्रांजैक्शंस को प्रोसेस करता है। पिछले महीने बिटकॉइन का चौथा हाविंग इवेंट हुआ था। इसके कुछ दिन बाद इसने एक दिन में 9,26,000 की सबसे अधिक ट्रांजैक्शंस दर्ज की थी। बिटकॉइन के क्रिएटर को Satoshi Nakamoto कहा जाता है। Satoshi ने 31 अक्टूबर, 2008 को पहला बिटकॉइन व्हाइटपेपर पब्लिश किया था और तब बिटकॉइन का प्राइस 0.0008 डॉलर का था। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.