बिटकॉइन में भारी गिरावट, 2 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा

Bitcoin का प्राइस लगभग 5.20 प्रतिशत घटकर लगभग 60,170 डॉलर पर था। यह इसका दो महीने का निचला स्तर है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 मई 2024 16:26 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस लगभग 5.20 प्रतिशत घटकर लगभग 60,170 डॉलर पर था
  • Ether में भी बड़ा नुकसान था
  • Polkadot, Chainlink, Polygon, Near Protocol के प्राइसेज में भी गिरावट थी

हाल ही में बिटकॉइन ने अपना उच्च स्तर छुआ था

क्रिप्टो मार्केट में बुधवार को गिरावट थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस लगभग 5.20 प्रतिशत घटकर लगभग 60,170 डॉलर पर था। यह इसका दो महीने का निचला स्तर है। CoinMarketCap जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 60,999 डॉलर का था। 

Ether में भी बड़ा नुकसान था। इसका प्राइस लगभग 5.27 प्रतिशत कम होकर लगभग 3,004 डॉलर पर था। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह लगभग 2,997 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Polkadot, Chainlink, Polygon और Near Protocol के प्राइसेज में भी गिरावट थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 4.28 प्रतिशत घटकर लगभग 2.22 लाख करोड़ डॉलर पर था। हाल ही में बिटकॉइन ने अपना उच्च स्तर छुआ था। हालांकि, इसके बाद से इसके प्राइस में काफी गिरावट हुई है। 

क्रिप्टो ऐप CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "क्रिप्टो मार्केट में टेक्निकल गिरावट लंबित थी। इसका एक अन्य कारण सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के पूर्व CEO, Changpeng Zhao को सजा सुनाया जाना हो सकता है।" Changpeng को चार महीने की जेल की सजा दी गई है। पिछले वर्ष उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप को स्वीकार किया था। इस मामले में Binance ने लगभग 4.32 अरब डॉलर की आपराधिक पेनल्टी चुकाने पर सहमति दी थी। इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने एंटी मनी लॉन्ड्रिंग और सैंक्शंस कानूनों का उल्लंघन किया था और एक लाख से ज्यादा संदिग्ध ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं दी थी। इनमें हमास, अल कायदा और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी गुटों के साथ ट्रांजैक्शंस शामिल थी। इस एक्सचेंज की शुरुआत 2017 में हुई थी। इस मामले में Changpeng को 17.5 करोड़ डॉलर के बॉन्ड पर जमानत दी गई थी। Changpeng ने लगभग पांच करोड़ डॉलर का जुर्माना चुकाने के लिए भी सहमति दी थी। 

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल WazirX के वाइस प्रेसिडेंट, Rajagopal Menon ने कहा, "मीम कॉइन Shiba Inu में वोलैटिलिटी घटी है। इसमें तेजी का संकेत मिल रहा है। प्राइस मूवमेंट सीमित होने के बावजूद इसके ट्रेडिंग पैटर्न से खरीदारी बढ़ने का पता चल रहा है।" कुछ देशों में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स भी बनाए जा रहे हैं। इससे इस सेगमेंट में स्कैम के मामलों पर लगाम लग सकेगी। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.