क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 84,400 डॉलर से ज्यादा

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में तेजी दिख रही है। इसके पीछे अमेरिकी डॉलर का कमजोर होना और PPI डेटा में बड़ी गिरावट प्रमुख कारण हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2025 15:41 IST
ख़ास बातें
  • ट्रंप के फैसलों के कारण क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 0.35 प्रतिशत घटकर लगभग 84,440 डॉलर पर था
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 0.65 प्रतिशत का प्रॉफिट था

अमेरिका के न्यूयॉर्क में सरकारी एजेंसियों को क्रिप्टो में पेमेंट्स लेने के लिए स्वीकृति दी गई है

अमेरिका के प्रेसिडेंट Donald Trump के बहुत से देशों पर टैरिफ लगाने का इंटरनेशनल मार्केट्स पर बड़ा असर पड़ा है। क्रिप्टो मार्केट में भी ट्रंप के फैसलों के कारण पिछले कुछ सप्ताह से वोलैटिलिटी है। सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में सोमवार को मामूली गिरावट थी। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 0.35 प्रतिशत घटकर लगभग 84,440 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 0.65 प्रतिशत का प्रॉफिट था। Ether का प्राइस लगभग 1,635 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। तेजी वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Tether, Cardano, Polkadot और Solana शामिल थे। Litecoin, Chainlink, BNB, Ripple, Monero और XRP के प्राइस घटे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.34 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.68 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में तेजी दिख रही है। इसके पीछे अमेरिकी डॉलर का कमजोर होना और PPI डेटा में बड़ी गिरावट प्रमुख कारण हैं। अमेरिका के न्यूयॉर्क में सरकारी एजेंसियों को क्रिप्टो में पेमेंट्स लेने के लिए स्वीकृति दी गई है। इससे क्रिप्टोकरेंसीज का दायरा बढ़ सकता है। बिटकॉइन के लिए रेजिस्टेंस लगभग 90,000 डॉलर पर है। इसके लिए लगभग 80,000 डॉलर पर मजबूत सपोर्ट है। Ether में कुछ तेजी है लेकिन यह एक रेंज में ट्रेड कर रहा है। 

क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के बीच भी सेंटीमेंट कमजोर हुआ है। इस वजह से स्पॉट बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETFs) से काफी विड्रॉल हुआ है। हालांकि, बिलिनेयर Mark Cuban ने बिकवाली नहीं करने की सलाह दी है क्योंकि मार्केट्स में जल्द रिकवरी हो सकती है। हाल ही में व्हाइट हाउस के डिजिटल एसेट्स पर प्रेसिडेंट की एडवाइजर्स की काउंसिल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Bo Hines ने बताया था कि अमेरिका की सरकार बिटकॉइन की होल्डिंग के लिए अपने गोल्ड के रिजर्व का इस्तेमाल करने के तरीकों पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा था, "अगर हम गोल्ड के रिजर्व पर प्रॉफिट को भुनाते हैं तो यह बिटकॉइन खरीदने का एक अच्छा तरीका होगा।" Hines ने सीनेटर Cynthia Lummis की ओर से पेश किए गए बिटकॉइन एक्ट का जिक्र किया था। इसमें लगभग 10 लाख बिटकॉइन खरीदने का पक्ष लिया गया था। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.