क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 83,000 डॉलर से नीचे

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि क्रिप्टो मार्केट में रिटेल इनवेस्टर्स की ओर से खरीदारी बढ़ी है। हालांकि, बिटकॉइन में वोलैटिलिटी बहुत अधिक है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 मार्च 2025 15:44 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस 3.70 प्रतिशत से अधिक घटा है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में तीन प्रतिशत से अधिक नुकसान था
  • Solana, BNB, Tron, Cronos के प्राइस भी गिरे हैं

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में तीन प्रतिशत से अधिक का नुकसान था

पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के टैरिफ से जुड़े फैसलों और मैक्रो इकोनॉमिक स्थितियों का इस मार्केट पर असर पड़ा है। क्रिप्टो मार्केट में सोमवार को गिरावट थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस 3.70 प्रतिशत से अधिक घटा है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 82,620 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में तीन प्रतिशत से अधिक का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 2,110 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana, BNB, Tron, Cronos, XRP, Chainlink और Ripple के प्राइस घटे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 4.30 प्रतिशत गिरकर लगभग 2.6 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि क्रिप्टो मार्केट में रिटेल इनवेस्टर्स की ओर से खरीदारी बढ़ी है। हालांकि, बिटकॉइन में वोलैटिलिटी बहुत अधिक है। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के लिए 89,400 डॉलर पर बड़ा रजिस्टेंस है। इसके लिए सपोर्ट लगभग 80,000 डॉलर पर है। हालांकि, क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर ट्रंप का रवैया सकारात्मक है। पिछले सप्ताह व्हाइट हाउस में पहला क्रिप्टो समिट आयोजित किया गया था। इसमें ट्रंप ने ने कहा था कि पूर्व की Biden सरकार का बड़ी संख्या में Bitcoin को बेचने का फैसला "बेवकूफी" वाला था। उनका कहना था कि अमेरिकी सरकार क्रिप्टो सेगमेंट के खिलाफ ब्यूरोक्रेसी की लड़ाई को समाप्त करने के लिए कार्य कर रही है। 

ट्रंप ने बताया, "पिछले कुछ वर्षों में अमेरिकी सरकार ने बेवकूफी वाले तरीके से हजारों बिटकॉइन बेचे हैं जिनकी वैल्यू अरबों डॉलर की थी। यह बाइडेन सरकार के दौरान हुआ है।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव से कुछ महीने पहले बाइडेन ने क्रिप्टो का पक्ष लेना शुरू कर दिया था क्योंकि उन्होंने पता चला था कि कितनी बड़ी संख्या में लोग इसे पसंद कर रहे हैं। हालांकि, यह बाइडेन के लिए कारगर नहीं रहा। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को उनकी सरकार क्रिप्टो की राजधानी बनाने जा रही है। उन्होंने बताया, "पिछले वर्ष मैंने वादा किया था कि दुनिया में अमेरिका को बिटकॉइन की सुपरपावर और क्रिप्टो की राजधानी बनाया जाएगा। हम इस वादे को पूरा करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रहे हैं।" इस समिट में क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़ी कई कंपनियों के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स, ट्रंप सरकार के अधिकारी और सांसद शामिल हुए थे। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.