क्रिप्टो मार्केट को मिला ETF से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले सप्ताह के अंत में बिटकॉइन में रिकवरी हुई है। इसके पीछे बिटकॉइन ETFs में लगभग 22.4 करोड़ डॉलर का नेट इनफ्लो प्रमुख कारण है। क्रिप्टो मार्केट के सेंटीमेंट में कुछ सुधार हुआ है लेकिन इस पर प्रेशर बरकरार है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जुलाई 2026 15:20 IST
ख़ास बातें
  • ETF में 22.4 करोड़ डॉलर के इनफ्लो से क्रिप्टो मार्केट को सपोर्ट मिला है
  • अमेरिका में क्रिप्टो रेगुलेशन पर कदम उठाने से मार्केट में तेजी आ सकती है
  • क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजएशन लगभग 2.18 लाख करोड़ डॉलर पर था

अमेरिका में क्रिप्टो रेगुलेशन को लेकर कदम उठाने से इस मार्केट को मजबूती मिल सकती है

सबसे ज्यादा वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने सोमवार को 63,000 डॉलर का लेवल पार किया है। एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स ( ETF) में लगभग 22.4 करोड़ डॉलर के इनफ्लो से क्रिप्टो मार्केट को सपोर्ट मिला है। पिछले कुछ दिनों से ETF से फंड के विड्रॉल का इस मार्केट असर पड़ रहा था। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 62,790 डॉलर पर था। इससे पहले इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस 63,800 डॉलर से कुछ अधिक पर गया था। हालांकि, इसके बाद बिकवाली बढ़ने से बिटकॉइन के प्राइस में गिरावट हुई है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum का प्राइस 1,760 डॉलर से कुछ अधिक पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Stellar, BNB, Tron और Litecoin जैसी क्रिप्टोकरेंसीज में भी तेजी थी। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजएशन 0.56 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.18 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

Advertisement

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले सप्ताह के अंत में बिटकॉइन में रिकवरी हुई है। इसके पीछे बिटकॉइन ETFs में लगभग 22.4 करोड़ डॉलर का नेट इनफ्लो प्रमुख कारण है। क्रिप्टो मार्केट के सेंटीमेंट में कुछ सुधार हुआ है लेकिन इस पर प्रेशर बरकरार है। बिटकॉइन के महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल से आगे बढ़ने से मार्केट में खरीदारी बढ़ने का संकेत मिला है। अमेरिका में क्रिप्टो रेगुलेशन को लेकर कदम उठाने से इस मार्केट को मजबूती मिल सकती है। डॉलर में कमजोरी और ऑयल प्राइसेज के घटने से रिस्क वाले एसेट्स में ट्रेडर्स की दिलचस्पी में बढ़ोतरी हुई है। 

अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump को पिछले वर्ष क्रिप्टो मार्केट से 1.4 अरब डॉलर से ज्यादा की इनकम मिलने पर सवाल उठ रहे हैं।  हालांकि, ट्रंप के ऑफिस ने प्रेसिडेंट बनने की वजह से उन्हें प्रॉफिट मिलने से इनकार किया है। ट्रंप की फाइनेंशियल रिपोर्ट में क्रिप्टो से 1.4 अरब डॉलर से अधिक की इनकम मिलने की जानकारी दी गई है। Celebration Coins कही जाने वाली एक एंटिटी से उन्हें रॉयल्टी के तौर पर लगभग 63.5 करोड़ डॉलर मिले हैं। ट्रंप ने प्रेसिडेंट बनने से पहले $TRUMP मीम कॉइन लॉन्च किया था। ऐसा बताया गया है कि इस मीम कॉइन को Celebration Coins के जरिए मार्केट में लाया गया था। इसके अलावा ट्रंप को World Liberty Financial से 50 करोड़ डॉलर से अधिक की इनकम मिली है। पिछले वर्ष उनकी कुल इनकम लगभग 2.2 अरब डॉलर की थी। व्हाइट हाउस ने इसे दोहराया है कि ट्रंप का बिजनेस उनके बेटों की ओर से चलाए जा रहे एक ट्रस्ट के कंट्रोल में है और इससे कोई हितों का टकराव नहीं हो रहा है। 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.