क्रिप्टो स्कैमर्स ने ठगी करने के लिए LinkedIn को बनाया जरिया

क्रिप्टो स्कैमर्स प्रोफेशनल फाइनेंशियल एडवाइजर्स के तौर पर खुद को पेश कर LinkedIn यूजर्स से संपर्क कर रहे हैं

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 20 जून 2022 16:37 IST
ख़ास बातें
  • कुछ यूजर्स को क्रिप्टो स्कैम्स के कारण बड़ा नुकसान हुआ है
  • LinkedIn ने पिछले वर्ष 3.2 करोड़ से अधिक संदिग्ध एकाउंट्स को हटाया था
  • माइक्रोसॉफ्ट की इस साइट पर धोखाधड़ी के मामले बढ़े हैं

अमेरिका की इनवेस्टिगेशन एजेंसी FBI ने यह जानकारी दी है

पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े ठगी के मामले बढ़े हैं। क्रिप्टो स्कैमर्स अब ठगी के लिए LinkedIn को भी जरिया बना रहे हैं। अमेरिका की इनवेस्टिगेशन एजेंसी FBI ने यह जानकारी दी है। क्रिप्टो स्कैमर्स प्रोफेशनल फाइनेंशियल एडवाइजर्स के तौर पर खुद को पेश कर LinkedIn यूजर्स से संपर्क कर रहे हैं। इन यूजर्स को स्कैम वाली स्कीम्स की पेशकश की जा रही है। 

CNBC की एक रिपोर्ट में FBI के स्पेशल  एजेंट Sean Ragan के हवाले से बताया गया है कि कुछ यूजर्स को क्रिप्टो स्कैम्स के कारण 2 लाख डॉलर से लेकर 16 लाख डॉलर तक का नुकसान हुआ है। Ragan ने कहा, "इस प्रकार की ठगी पर रोक लगाना जरूरी है क्योंकि इसके बहुत से शिकार हो सकते हैं। बहुत से लोगों को इससे नुकसान हो चुका है।" ठगी के इस तरीके में स्कैमर्स शुरुआत में LinkedIn यूजर्स को इनवेस्टमेंट पर एडवाइज देकर उनका विश्वास हासिल करने की कोशिश करते हैं। कुछ महीने बाद यूजर्स को स्कैमर्स की ओर से चलाई जा रही साइट्स में इनवेस्टमेंट करने के लिए कहा जाता है। 
Advertisement

Ragan ने बताया, "इस तरह अपराधी कमाते हैं और इस पर वे अपना ध्यान लगाते हैं। वे हमेशा लोगों को ठगने के अलग तरीके खोजते हैं।" LinkedIn का कहना है कि उसके प्लेटफॉर्म पर धोखाधड़ी के मामले बढ़े हैं। सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के मालिकाना हक वाले इस प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म की शुरुआत लगभग 20 वर्ष पहले हुई थी। इसका इस्तेमाल दुनिया भर से 83 करोड़ से अधिक यूजर्स करते हैं। यूजर्स की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए LinkedIn ने पिछले वर्ष 3.2 करोड़ से अधिक संदिग्ध एकाउंट्स को हटाया था। 

LinkedIn के सीनियर डायरेक्टर Oscar Rodriguez ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया, "अपने मेंबर्स को सुरक्षित रखने के लिए हम जाली एकाउंट्स, जाली इनफॉर्मेशन और संदिग्ध स्कैम को पकड़ने के लिए मैनुअल और ऑटोमेटेड तरीको में इनवेस्टमेंट करते हैं। मेंबर्स को धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहने के बारे में हम अधिक जानकारी भी देना चाहते हैं।" LinkedIn ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि उसने ऑटोमेटेड तरीकों के जरिए पिछले वर्ष जुलाई से दिसंबर के बीच स्पैम और स्कैम्स में से लगभग 99.1 प्रतिशत को पकड़ लिया था। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Scam, Microsoft, America, Investors, Market, Users, LinkedIn, FBI
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.