ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों का उल्लंघन करने पर जांच में फंसा क्रिप्टो एक्सचेंज Kraken

अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने एक्सचेंज के खिलाफ जांच शुरू की थी और इस पर जुर्माना लगाया जा सकता है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 27 जुलाई 2022 16:34 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने एक्सचेंज के खिलाफ जांच शुरू की थी
  • एक्सचेंज पर जुर्माना लगाया जा सकता है
  • Kraken ने ईरान, सीरिया और क्यूबा के यूजर्स को ट्रेडिंग की सुविधा दी थी

अमेरिका के अलावा बहुत से अन्य देशों ने भी परमाणु कार्यक्रम के कारण ईरान पर प्रतिबंध लगाए हैं

अमेरिकी क्रिप्टो एक्सचेंज Kraken को ईरान के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के कारण जांच का सामना करना पड़ रहा है। एक्सचेंज ने ईरान के यूजर्स को डिजिटल टोकन्स खरीदने और और बेचने की अनुमति दी थी। अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने एक्सचेंज के खिलाफ जांच शुरू की थी और इस पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

New York Times की रिपोर्ट के अनुसार, Kraken ने ईरान, सीरिया और क्यूबा के यूजर्स को एकाउंट्स खोलने और क्रिप्टो एसेट्स की ट्रेडिंग करने की अनुमति दी थी, जो इन तीन देशों के साथ बिजनेस करने पर लगे सरकारी प्रतिबंध का उल्लंघन है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक्सचेंज के CEO Jesse Powell ने पिछले महीने एक स्प्रेडशीट दी थी जिसमें बताया गया था कि इन देशों में कस्टमर्स को सर्विसेज दी गई हैं। अगर ये आरोप साबित होते हैं तो Kraken ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के लिए ट्रेजरी डिपार्टमेंट की ओर से कार्रवाई का सामना करने वाली सबसे बड़ी क्रिप्टो फर्म बन जाएगी। 
Advertisement

ईरान पर अमेरिका ने चार दशक से अधिक से प्रतिबंध लगाए हैं। इन प्रतिबंधों के तहत ईरान के लोगों या फर्मों को गुड्स या सर्विसेज का एक्सपोर्ट करने पर रोक है। इन आरोपों पर एक्सचेंज ने एक स्टेटमेंट में कहा है कि वह रेगुलेटर्स के साथ विशेष बातचीत पर टिप्पणी नहीं करेगा। एक्सचेंज के चीफ लीगल ऑफिसर Marco Santori ने बताया, " Kraken के पास मजबूत कम्प्लायंस प्रोसेस है और यह अपने बिजनेस में बढ़ोतरी के साथ ही कम्प्लायंस टीम में भी इजाफा कर रहा है। एक्सचेंज प्रतिबंधों से जुड़े कानूनों को लेकर कड़ी निगरानी करता है और इस बारे में समस्याओं की रेगुलेटर्स को रिपोर्ट दी जाती है।"

Kraken के खिलाफ इस जांच से क्रिप्टो फर्मों की ओर से अमेरिकी कानूनों और ईरान, उत्तर कोरिया और रूस जैसे देशों के खिलाफ प्रतिबंधों के उल्लंघन का बड़ा संकेत मिला है। इस महीने की शुरुआत में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance ने अमेरिकी प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए ईरान के कस्टमर्स को ट्रांजैक्शंस की सुविधा दी थी। अमेरिका के अलावा बहुत से अन्य देशों ने भी परमाणु कार्यक्रम के कारण ईरान पर प्रतिबंध लगाए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Sanctions, Exchange, Users, Transactions, Iran, Trading
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  7. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  9. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.